New India News
देश-विदेशनवा छत्तीसगढ़

कोरोना के प्रकोप को देखते हुये आपातकालीन बैठक जोन परिसर में कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई

Newindianews/Raipur रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्र.2 के अंतर्गत सभी पार्षदों ने कोरोना के प्रकोप को देखते हुये आपातकालीन बैठक की गई, साथ ही आदेशित किया गया कि सुचारू रूप से समय समय पर सभी वार्डो में सेनेटाइजर व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाना एवं प्रोटोकॉल के साथ सोशल डिस्टेन्स का पालन करना मास्क न पहनने व उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही करने का आदेशित किया। बंटी होरा जी ने यह भी बताया कि 5 लोगो की टीम बनाई गई है जो आपातकालीन स्थिति में कोरोना से संबंधित जानकारी दी जाएगी व जोन परिसर में कंट्रोल रूम की व्यवस्था किया गया है जहाँ निगम कर्मचारी विजय सोनकर उपस्थित रहेंगे। जिनका संपर्क नं.6268195561हैं. साथ ही उन्होंने सभी नागरिको से अपील किया कि नियमित रूप से सेनेटाइजर मास्क व सोशल डिस्टेन्स का पालन कर सहयोग करे।
बैठक में प्रमुख रूप से MIC सदस्य अंजनी राधेश्याम विभार,सुंदर जोगी,सुरेश चन्नावार,पार्षदगण सूर्यकांत राठोड़,तिलक पटेल,अनवर हुसैन,जोन कमिश्नर विनोद पांडे,मुख्यअभियंता विनोद देवांगन,स्वास्थ्य अधिकारी रवि लवानिया थाना गंज प्रभारी दुर्गेश रावटे,देवेंद्र नगर थाना से देवांगन जी शामिल हुये।

Related posts

मोहर ने खुशी जाहिर करते हुए मंत्री और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति जताया आभार

newindianews

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में राज्य में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हुए दो महत्वपूर्ण एमओयू 

newindianews

पीएल पुनिया 3 दिवसीय प्रवास पर राजधानी पहुंचे पीसीसी की बैठक में होंगे शामिल

newindianews

Leave a Comment