Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
शिवसेना के बागियों के कार्यालयों में तोड़फोड़- एकनाथ शिंदे ने CM, गृहमंत्री, DGP को लिखा पत्र, मांगी सुरक्षा - New India News
New India News
देश-विदेशराजनीति

शिवसेना के बागियों के कार्यालयों में तोड़फोड़- एकनाथ शिंदे ने CM, गृहमंत्री, DGP को लिखा पत्र, मांगी सुरक्षा

Newindianews/ MH: महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि, ‘न तो मुख्यमंत्री और न ही गृह विभाग ने किसी विधायक की सुरक्षा वापस लेने के आदेश दिए हैं. ट्विटर के माध्यम से लगाए जा रहे आरोप झूठे और पूरी तरह से निराधार हैं.’
शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने शनिवार को सीएम उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र के गृह मंत्री, डीजीपी महाराष्ट्र को ’38 विधायकों के परिवार के सदस्यों की सुरक्षा वापस लेने के बारे में’ पत्र लिखा है. उन्होंने इसे ट्वीट किया है कि सरकार उनकी और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है.’ जबकि महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने किसी की सुरक्षा वापस लेने की बात को निराधार बताया है.

महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि, ‘न तो मुख्यमंत्री और न ही गृह विभाग ने किसी विधायक की सुरक्षा वापस लेने के आदेश दिए हैं. ट्विटर के माध्यम से लगाए जा रहे आरोप झूठे और पूरी तरह से निराधार हैं.’

खबरों के मुताबिक पुणे के कटराज के बालाजी इलाके में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पार्टी विधायक तानाजी सावंत के कार्यालय में तोड़फोड़ की. सावंत राज्य के बागी विधायकों में से एक हैं और वर्तमान में गुवाहाटी, असम में डेरा डाले हुए हैं.

संजय मोरे, पुणे शहर प्रमुख, शिवसेना ने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता ने तानाजी सावंत के कार्यालय में तोड़फोड़ की. हमारे प्रमुख उद्धव ठाकरे को परेशान करने वाले सभी विश्वासघाती और बागी विधायकों को इस प्रकार की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. उनके कार्यालय पर भी हमला होगा… किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

गौरतलब है कि बागी एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना के कथित तौर पर 38 विधायक असम के गुवाहाटी में एक होटल में डेरा डाले हुए हैं. इस बगावत के खिलाफ शिवसेना के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं और बागियों के घरों और कार्यालयों में तोड़फोड़ कर रहे हैं.

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वनोपज पर आधारित इन्क्यूबेशन सेंटर और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया भूमिपूजन

newindianews

5 माह में एक भी मौलिक योजना शुरू नहीं कर पाई भाजपा सरकार अब नाम बदल रही है : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज

newindianews

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से अंक 64

newindianews

Leave a Comment