New India News
देश-विदेशराजनीति

ओवैसी ने कहा, ‘बीजेपी भी नहीं चाहती कि कोई क्षेत्रीय पार्टी हो. उन्हें सिर्फ कांग्रेस पार्टी चाहिए और कांग्रेस भी नहीं चाहती.

Newindianews/Delhi : एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों ही पार्टी किसी और पार्टी को सहन नहीं करती.ओवैसी ने कहा, ‘बीजेपी भी नहीं चाहती कि कोई क्षेत्रीय पार्टी हो. उन्हें सिर्फ कांग्रेस पार्टी चाहिए और कांग्रेस भी नहीं चाहती.’ बता दें कि बुधवार को ही हार्दिक पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर अपना इस्तीफा दिया और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनका तिरस्कार किया है.हार्दिक पटेल ने इस्तीफे में कहा कि कांग्रेस पार्टी और पार्टी का नेतृत्व जनता के समक्ष एक बेसिक रोडमैप तक प्रस्तुत नहीं कर पाया.गौरतलब है कि इसी साल के अंत में गुजरात विधानसभा का चुनाव होना है.

Related posts

मुख्यमंत्री 07 अक्टूबर को चन्दखुरी में माता कौशल्या मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का करेंगे लोकार्पण

newindianews

जो श्रीराम पूरे विश्व को मार्ग दिखाते हैं उन्हें छत्तीसगढ़ की एक वनवासी माता शबरी ने मार्ग दिखाया

newindianews

मंत्रश्री गुरु रूद्र कुमार मंदिर हसौद में गुरु अगमदास जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

newindianews

Leave a Comment