New India News
Otherसमाज-संस्कृति

महावीर जयन्ती पर्व के दिन प्रतिबंध के बावजूद तश्कील ब्रायलर हाउस दुकान खुली मिली, स्वास्थ्य अधिकारी ने तत्काल सीलबंद किया

Newindianews Raipur/ जयन्ती पर्व के दिन प्रतिबंध के बावजूद तश्कील ब्रायलर हाउस दुकान खुली मिली, स्वास्थ्य अधिकारी ने तत्काल सीलबंद किया महावीर जयन्ती के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशानुसार नगर निगम रायपुर सीमा क्षेत्र की समस्त मांस – मटन दुकानों, पशु वध गृह को बंद करने एवं मांस – मटन विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया गया था. इसके बावजूद आज प्रतिबंध दिवस पर निरीक्षण के दौरान लाखेनगर चौक के पास स्थित मांस – मटन विक्रय दुकान तश्कील ब्रायलर हाउस नामक दुकान खुली मिली, इसे गंभीरता से लेकर प्रतिबंध का अपालन मिलने पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय पाण्डेय ने तत्काल वहाँ स्थल पर निगम जोन क्रमांक 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलवाया एवं जोन 5 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री भूषण ठाकुर, जोन स्वच्छता निरीक्षक श्री दिलीप भारती, श्री प्रेम दास मानिकपुरी एवं सम्बंधित स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों को निर्देशित कर तत्काल तश्कील ब्रायलर हाउस को ताला लगाकर सीलबंद करने की कड़ी प्रशासनिक कार्यवाही की.

Related posts

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन बसंल, प्रभारी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल एवं महासचिव तारिक अनवर का रायपुर दौरा

newindianews

साय सरकार ने गौ धाम की बनाई विस्तृत कार्य योजना, नगरीय प्रशासन विभाग जारी करेगा दिशा-निर्देश : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

newindianews

राहुल गांधी का तीखा वार: “प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ़ अडानी के लिए काम करते हैं, भारतीय अर्थव्यवस्था मृत स्थिति में”

newindianews

Leave a Comment