Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
मनाली में बिछी बर्फ की सफेद चादर, बर्फबारी देख सैलानियों में दिखा उत्साह - New India News
New India News
मनोरंजन

मनाली में बिछी बर्फ की सफेद चादर, बर्फबारी देख सैलानियों में दिखा उत्साह

रायपुर।  हिमाचल प्रदेश के मनाली में चारो तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है.ऐसे में मनाली पहुंचे पर्यटक लाईव बर्फबारी देखकर खुश हो गए और बर्फ के फाहो के बीच लम्हों को अपने कैमरे मोबाईल फोन में कैद किए. इस दौरान मनाली मॉल रोड में पर्यटकों बर्फबारी के बीच खूब आंनद उठाया. प्रशासन की तरफ से पर्यटको की सुरक्षा के मध्य नजर सैलानियों के लिए अटल टनल रोहतांग के लिए फिहलाल आवाजाही रोक दी है. दिल्ली से मनाली आई सुचिका ने कहा कि वो 1 जनवरी को मनाली आई थी और यह सोचकर क बर्फबारी होगी और आज लाईव स्नोफॉल देखने का मौका मिला है. उन्होंने कहा कि बर्फबारी तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट हुई है और बर्फबारी के बाद आसपास का नजारा बहुत खूबसूरत लग रहा है.

पर्यटकों में दिखी खुशी
उत्तर प्रदेश से आए हर्ष ने कहा कि पिछले कल स्नोफॉल की कोई गुंजाईश नहीं थी लेकिन आज स्नोफॉल हुआ है और यहां पर मजा आ रहा है. उन्होंने कहाकि 1,2 दिन रूककर बर्फबारी का आंनद उठाएगें. दिल्ली से आई रिधि ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बर्फबारी के लिए जाना जाता है और मनाली में ताजा बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई और यहां पर बर्फबारी देखकर बहुत अच्छा लग रहा है और बर्फबारी ही पर्यटकों को आर्कषित करती है ऐसे में मनाली आने के लिए सभी जरूरी सामान के साथ यहां आए.

हैदराबाद से आए ब्रिजेश ने कहाकि हम 24 लोगों का ग्रुप मनाली घूमने आए है और यहां पर लाईव स्नोफॉल देखने को मिला है और सभी बर्फबारी के बीच आंनद ले रहे हैं. उन्होंने कहाकि यहां पर विंटर कार्निवल चल रहा है जहां पर विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा है और यहां पर घूमने का आनंद आ रहा है.

Related posts

बायकॉट बॉलीवुड अभियान रोकने के लिए पीएम मोदी से बात करें : सुनील शेट्टी

newindianews

रोमांटिक ड्रामा फिल्म सैयारा अब नेटफ्लिक्स पर, 12 सितंबर से होगी स्ट्रीमिंग

newindianews

गणेश चतुर्थी पर भारती सिंह का अनोखा संकल्प

newindianews

Leave a Comment