New India News
देश-विदेशराजनीति

मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने मतदान के एक दिन पहले डोर-टू-डोर प्रचार किया

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने मतदान के एक दिन पहले डोर-टू-डोर प्रचार किया

जामुन क्षेत्र में डबल रफ्तार देने कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की जरूरत: मंत्री गुरु रुद्र कुमार

पीएचई मंत्री ने कहा- कांग्रेस के पार्षद जीतेंगे तो जामुल में बेहतर सुविधा मिलेगी

Newindianews/Raipur लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने आज जामुल नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में घर-घर पहुंच कर प्रचार किया। इस दौरान आम जनता से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस ने जो कहा सो किया है प्रदेश के विकास में नए आयाम स्थापित किए हैं। यह महज वादों की सरकार नहीं है बल्कि धरातल पर जनता के हित में काम करने वाली सरकार हैं। आप सभी से अपील है जामुल नगर पालिका क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से वोट देकर अपना पार्षद चुने।

उन्होंने मतदाताओं से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस में जो विकास कार्य शुरू किए हैं उसमें डबल रफ्तार देने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की जरूरत है। आपका मतदान आपके शहर की तस्वीर बदल सकता है। आपको बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए आपको कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की जरूरत है। जिससे आपका पार्षद कांग्रेस के होंगे तो नगर पालिका अध्यक्ष भी कांग्रेस का होगा जिससे विकास दुगनी गति से हो सकेगी।

पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने कहा जामुल नगर पालिका के लिए 30 बिस्तर अस्पताल, सर्व सुविधायुक्त मांगलिक भवन, सामुदायिक शौचालय, एसीसी सीमेंट कंपनी में स्थानीय लोगों को रोजगार, शराब भट्टी को पालिका क्षेत्र से बाहर करने, शिवपुरी क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार, सर्व सुविधायुक्त जिम खोलने पालिका क्षेत्र में इनडोर स्टेडियम जैसी कई सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा चुनाव घोषणा पत्र में वार्डों डोम शेड और पेवर ब्लॉक लगाने के साथ-साथ पालिका क्षेत्र में 2 वार्डों में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने, आईटीआई खोलने और स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणाएं हैं। जामुल में कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे तो निश्चित तौर पर यह सब घोषणाएं हम पूरी करेंगे।

Related posts

सोनिया गांधी के स्वास्थ्य लाभ के लिए अजमेर में ख्वाजा साहब के दरबार में चादर पेश कर मांगी दुआएं

newindianews

रविन्द्र चौबे ने कहा अमर अग्रवाल को पहले तो बिलासपुर की जनता के सामने उपस्थिति तो दर्ज कराएं

newindianews

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन बसंल, प्रभारी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल एवं महासचिव तारिक अनवर का रायपुर दौरा

newindianews

Leave a Comment