New India News
देश-विदेशराजनीति

मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने इंदिरा गांधी की फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Newindianew/Raipur लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री आज गांधी मैदान में आयोजित ‘‘भारत की इंदिरा’’ फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की दुर्लभ तस्वीरों की प्रदर्शनी सभी को देखनी चाहिए। यह प्रदर्शनी इंदिरा जी की बचपन से लेकर जीवन पर्यंत तक की ऐतिहासिक उपलब्धियों से संबंधित हैं, जो आज के युवा पीढ़ी के लिए रोचक और ज्ञानवर्धक है। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस फोटो प्रदर्शनी के आयोजन समिति के सदस्यों ने मंत्री गुरू रुद्रकुमार को शाल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान भी किया।
उल्लेखनीय है कि यह फोटो प्रदर्शनी का आयोजन 29 नवम्बर से 9 दिसम्बर तक किया गया है। इस अवसर पर श्री पूर्णचंद्र कोकोपाणी, सुश्री एकता ठाकुर, श्री मिलिन गौतम, श्री अशरफ हुसैन, श्री विधि नामदेव, श्री गुलजेब अहमद और सुश्री इंदु वर्मा सहित आयोजन समिति के सदस्य थे।

Related posts

ED के अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप, अनवर ढेबर ने कहा सुसाइड कर लूंगा

newindianews

उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्वविद्यालय परिसर में मौल श्री का पौधा रोपण किया

newindianews

DKS अस्पताल में भोजन वितरण कर कांग्रेसजनों ने मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

newindianews

Leave a Comment