Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
“रायपुर शहरी,,विकासखंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता पी. जी उमाठे शा .कन्या शाला शांति नगर रायपुर में संपन्न. - New India News
New India News
एजुकेशन

“रायपुर शहरी,,विकासखंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता पी. जी उमाठे शा .कन्या शाला शांति नगर रायपुर में संपन्न.

Newindianews/Raipur सहज,सरल व वैज्ञानिक तरीके से बच्चो को नवाचार के माध्यम से शिक्षा देने हेतु दैनिक जीवन से जुड़ी वस्तुएं जो कबाड़ समझकर फेंक दी जाती है, उससे ही एक नवीन, ज्ञानवर्धक वस्तु का निर्माण करने बच्चो की सृजनता व नवाचार को आगे लाने के लिए “कबाड़ से जुगाड़” नाम से विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 01/12/ 2021 को सृजन पी.एल.सी. नवाचारी गतिविधि समूह,रायपुर (शहरी) के सहयोग से शून्य निवेश आधारित शिक्षा में नवाचारी प्रादर्श व परियोजना प्रदर्शनी एवम प्रतियोगिता पी.जी उमाठे शास. कन्या उ. मा. शाला शांति नगर रायपुर में आयोजित की गई।

उक्त प्रतियोगिता तीन स्तरों में कक्षा 1ली से 3री,कक्षा 4थी से 5वी व कक्षा 6वी से 8 वी स्तर के बच्चों के मध्य कराई गई जिसमें रायपुर शहर के 50 संकुलो से 150 बच्चों व 200 शिक्षकों एवम संकुल समन्वयको की सहभागिता रही ,,,प्रतिभागी विद्यार्थियों ने हाइड्रोलिक ब्रिज, शारीरिक क्रिया संरचना, उत्सर्जन तंत्र, अंको का खेल,जादुई प्रश्नावली जैसे विविध एवम नवाचारी शैक्षिक क्रियात्मक एवम स्थिर सृजनात्मक,,कलात्मक एवम रचनात्मक मॉडल का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम का शुभारंभ  के.एस. पटले जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा रायपुर, संजय पुरी गोस्वामी विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरसींवा,  शिरीष तिवारी यू आर सी सी रायपुर शहर, रवि शर्मा सहा. विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरसीवा, पूनम तिवारी ए पी सी, आलोक दीक्षित प्रभारी प्राचार्य पी जी उमाठे शास कन्या उ.मा. शाला शांति नगर रायपुर के आतिथ्य में प्रारंभ हुआ। इस नवाचारी सृजनात्मक प्रतियोगिता में डॉ.एम. सुधीश सहायक संचालक, समग्र शिक्षा( पैडागॉजी)राज्य परियोजना कार्यलय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर की भी गरिमामयी उपस्थिति रही जिन्होने प्रत्येक नवाचारी प्रादर्शो व परियोजनाओं का अवलोकन किया और बच्चों के नवोन्मेष व सृजनता को सराहा।

उक्त प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को ट्राफी, प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लिए सभी छात्रों और शिक्षको को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया गया साथ ही इस प्रतियोगिता के निर्णायक शास शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय के विषय विशेषज्ञ शिक्षक प्रशिक्षार्थियों को मोमेंटो और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उक्त प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण कामरान अंसारी, पार्षद लाल बहादुर शास्त्री वार्ड न.नि. रायपुर, शिरीष तिवारी यू आर सी सी रायपुर शहर, आलोक दीक्षित प्रभारी प्राचार्य एवम वरिष्ठ व्याख्याता नंदा पिल्ले, तारा त्रिपाठी एच एम ,,,पी जी उमाठे शास कन्या उ.मा. शाला शांति नगर रायपुर, ज्ञानेश झा नोडल अधिकारी पी एल सी समूह द्वारा किया गया ।

उक्त प्रतियोगिता व कार्यक्रम का संचालन सृजन पी एल सी नवाचारी गतिविधि समहू, रायपुर(शहरी) की लीडर रीता मंडल तथा डॉ शिप्रा बेग के सहयोग से किया गया। व इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।इस प्रतियोगिता के सफल क्रियान्वयन में सृजन पी एल सी समूह के सभी सदस्य जिनमे अनामिका पांडेय,साबेरिन सिद्दीकी,रंजना आतराम, अब्दुल आसिफ खान,प्रीति गावंडे,जान्हवी यदु,सुचिता साहू,सुनीता शर्मा,अनुपमा पांडे,ममता अहार,अंकिता तिवारी,श्वेता मानिकपुरी, डॉ सांत्वना ठाकुर,,नंदिनी वर्मा,, विजिया शर्मा,,एवम समस्त संकुल समन्वयक रायपुर शहरी की अहम भूमिका रही।

Related posts

मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च छत्तीसगढ का किया लोकार्पण

newindianews

अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं ई.डब्लू.एस. वर्ग के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दी जाएगी निःशुल्क कोचिंग

newindianews

पार्षद कामरान अंसारी स्कूल प्रशासन के समस्त शिक्षकों के साथ छात्राओ को प्रमाण पत्र पुरस्कार पुरिस्कृत किया

newindianews

Leave a Comment