Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
तेंदुलकर ने इस गेंदबाज को बताया 'एक्स फैक्टर', बोले- 'उसका कोई जवाब नहीं' - New India News
New India News
खेल

तेंदुलकर ने इस गेंदबाज को बताया ‘एक्स फैक्टर’, बोले- ‘उसका कोई जवाब नहीं’

Newindianews/Delhi महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का मानना है कि टी20 विश्व कप के मैच के दौरान अफगानिस्तान के पास रविचंद्रन अश्विन की ‘ बैक फ्लिप ‘ गेंद का कोई जवाब नहीं था. 4 साल बाद सीमित ओवरों के क्रिकेट में वापसी करते हुए अश्विन ने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिये. भारत ने अफगानिस्तान को 66 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बनाये रखी. तेंदुलकर ने कहा ,‘‘ गेंदबाजी की बात करें तो अश्विन को लंबे समय बाद देखा. उसकी गेंदबाजी शानदार थी. उसकी बैक फ्लिप गेंद का अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. अश्विन ने नेट्स पर इस गेंद का ईजाद किया और उनके अलावा कोई यह गेंद नहीं डाल पाता है. उसके चार ओवरों में एक भी चौका नहीं पड़ा.

उन्होंने हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत के बीच साझेदारी को मैच का रूख पलटने वाली बताया जिसकी मदद से भारत ने बड़ा स्कोर बनाकर मैच अच्छे अंतर से जीता. उन्होंने कहा ,‘‘ हार्दिक और पंत के बीच साझेदारी शानदार थी. आखिरी 3 . 3 ओवर में भारत ने 63 रन बनाये.  मेरी नजर में वह गेम चेंजर था. जीत का ज्यादा अंतर भारतीय टीम के लिये अच्छा रहा.

तेंदुलकर ने कहा ,‘‘ रोहित और राहुल ने भी शानदार बल्लेबाजी की. अफगानिस्तान ने दोनों छोर से स्पिनरों से शुरूआत कराके गलती की. विकेट पर थोड़ी घास थी तो गेंद बल्ले पर आ रही थी.  ऐसे में तेज गेंदबाज अधिक कारगर साबित होते.

Related posts

महिला सशक्तिकरण के प्रति हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: समाज की प्रगति के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक – मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़

newindianews

पाकिस्तान की किसी भी वर्ल्ड कप में भारत के ख़िलाफ़ पहली जीत, भारत 10 विकेट से हारा

newindianews

पीवी सिंधु ने कनाडा की मिशेल ली पर जीत के साथ पहला स्वर्ण जीता

newindianews

Leave a Comment