Newindianews/Delhi वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने पेट्रोल और डीज़ल के दामों में कटौती के पीछे उप चुनावों में बीजेपी की हुई हार को वजह बताया है. उन्होंने ट्वीट किया, “तीन विधानसभा और तीन लोकसभा सीटों के नतीजे का परिणाम है कि केंद्र को पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती करनी पड़ी है.”
चिदंबरम के ट्वीट का जवाब केंद्रीय कैबिनेट मंंत्री धमेंद्र प्रधान ने दिया.
प्रधान ने ट्वीट किया, “अगर ये लोगों की मांग के प्रति संवेदनशीलता और उनके दुख साझा करने का आरोप है तो हम इस सहर्ष स्वीकार करते हैं क्योंकि मोदी सरकार ख़ुशी और ग़म में लोगों के साथ है.”
धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री हैं और इससे पहले कैबिनेट में पेट्रोलियम मंत्री रह चुके हैं.
मंगलवार को आए उपचुनाव के नतीज़ों में हालांकि बीजेपी ने असम में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन हिमाचल प्रदेश में पार्टी तीनों विधानसभा सीटें और मंडी लोकसभा सीट पर हार गई थी.
कर्नाटक और हरियाणा में भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था.
पू्र्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने ये भी कहा कि एक्साइज़ ड्यूटी घटाना हमारे उस आरोप की पुष्टि जिसमें हम कहते हैं कि तेल के दाम, टैक्स में बढ़ोतरी की वजह से हैं. और अधिक टैक्स सरकार के लालच की वजह से है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी सोशल मीडिया के ज़रिए तेल के दामों में बढ़ोतरी पर मखर रहे हैं.

माघी पुन्नी मेला का नाम बदलना भाजपा की छत्तीसगढ़ संस्कृति विरोधी मानसिकता की उपज