New India News
नवा छत्तीसगढ़समाज-संस्कृति

इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल के सुंदरीकरण कार्य का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण

Newindianews/Raipur मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को कालीबाड़ी चौक में प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल के सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण किया। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने प्रतिमा स्थल का सुंदरीकरण कार्य किया है। जिसमें ग्रेनाइट, म्यूरल आर्ट से आकर्षक स्वरूप दिया गया। लगभग 35 लाख रुपये की लागत से किए गए इस कार्य को रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 40 दिनों में पूरा किया है।

इस दौरान गृहमंत्री ताम्र्ध्वज साहू, महापौर एजाज ढेबर सहित धरसीवां विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा, रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार, रायपुर नगर निगम कमिश्नर, सह प्रबंध संचालक प्रभात मलिक, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमि. के अतिरिक्त प्रबंध संचालक चंद्रकांत वर्मा, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी, एमआइसी. सदस्य सतनाम सिंह पनाग, जितेंद्र अग्रवाल, सुंदर जोगी, अनवर हुसैन, अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उ्पस्थित रहे

May be an image of 9 people and people standing

Related posts

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से गत दिवस राजभवन में शिक्षाविद् कैप्टन अंकुर ढिल्लन ने सौजन्य मुलाकात की।

newindianews

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ़ इक़बाल की कलम से अंक 58

newindianews

आपके द्वार आयुष्मान 3.0 के तहत छूटे हुए हितग्राहियों का मोबाईल ऐप के माध्यम से पंजीयन करने हेतु प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

newindianews

Leave a Comment