New India News
राजनीति

प्रियंका गांधी ने की बड़ी घोषणा सिलेंडर मिलेगी 500 रुपये कहा और भी बहुत कुछ….

Newindainews/CG कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ने कई बड़ी घोषणाएं की है छत्तीसगढ़ राज्‍य में फिर से कांग्रेस सरकार बनने पर रसोई गैस पर सब्सिडी देने और राज्‍य के बड़े वर्ग को 200 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की प्रियंका गांधी ने कहा क‍ि फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ की माताओं एवं बहनों के लिए “महतारी न्याय योजना” लागू कर प्रति सिलेंडर के रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में सरकार द्वारा सीधे जमा किया जाएगा.

महिला स्व-सहायता समूहों तथा महिलाओं द्वारा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ किए जाएँगे आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना कर ग्रामीण औद्योगिक केंद्र की स्थापना कर ग्रामीण औद्योगिक केंद्र की संख्या 300 से बढ़ाकर 1000 करेंगे राज्य के सभी 6,000(लगभग) शासकीय हायर सेकेंड्री एवं हाई स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में क्रमशः अपग्रेड करेंगे,

छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएँगे सरकार बनते ही राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा राज्य के परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफी की जाएगी।

Related posts

अपराध करो और आरोप लगाकर बचने का रास्ता ढूंढो, ये नहीं चलेगा: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

newindianews

छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा का दौरा कार्यक्रम 03 से 06 फरवरी 2023

newindianews

कांग्रेस का सदस्यता अभियान गिरीश दुबे के निर्देश पर शिविर का आयोजन

newindianews

Leave a Comment