New India News
नवा छत्तीसगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए

Newindianes/Raipur:  सावन के पवित्र माह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर गुढ़ियारी स्थित मारूति मंगलम परिसर में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यात्रा के शुभारंभ में मंत्रोच्चार और विधि-विधान से कांवड़ पूजा की और कांवड़ यात्रा की अगुवाई कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।

उन्होंने इसके पूर्व मच्छी तालाब हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय भी उपस्थित थे। कांवड़ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष भक्तजन भजन की धुन पर थिरकते हुए श्रद्धालु कांवड़ लेकर शामिल हुए। कांवड़ यात्रा का आयोजन रायपुरा महादेव घाट हटकेश्वर मंदिर तक किया गया है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने अंडर-19 राष्ट्रीय वाटर पोलो प्रतियोगिता के लिए चयनित अभिजीत की खेल प्रतिभा को सराहा

newindianews

प्रियंका गांधी ने की बड़ी घोषणा सिलेंडर मिलेगी 500 रुपये कहा और भी बहुत कुछ….

newindianews

अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक हार्ट अटैक से निधन

newindianews

Leave a Comment