New India News
हेल्थ

सेवा को सराहा, विश्वास को अपनाया; 11 दिवसीय कैंसर जांच शिविर के सफल आयोजन पर डॉ. देवेंद्र नायक ने छत्तीसगढ़वासियों का जताया आभार

  • 1750 से अधिक लोगों ने कैंसर जांच, विशेषज्ञ परामर्श और चिकित्सा सुविधाओं का लिया लाभ
  • शिविर के अंतिम दिन भी 350 से अधिक लोगों ने कराया पंजीयन
  • निःशुल्क ओपीडी, मैमोग्राफी और जांचों में 50 प्रतिशत तक की छूट, PET-CT रियायती दर पर उपलब्ध

New India News / Raipur
रायपुर के मोवा स्थित 200 बिस्तरों वाले एडवांस्ड सुपर स्पेशलिटी श्री बालाजी कैंसर हॉस्पिटल में आयोजित 11 दिवसीय निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शिविर के दौरान 1750 से अधिक लोगों ने कैंसर जांच, विशेषज्ञ परामर्श और विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया।

शिविर के अंतिम दिन भी लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान 350 से अधिक लोगों ने पंजीयन कराकर कैंसर विशेषज्ञों से परामर्श लिया।

छत्तीसगढ़वासियों के विश्वास के लिए जताया आभार

शिविर के समापन अवसर पर श्री बालाजी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. देवेंद्र नायक ने प्रदेशवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “11 दिवसीय कैंसर जांच शिविर को मिले आपके विश्वास और स्नेह के लिए धन्यवाद छत्तीसगढ़।”

डॉ. नायक ने शिविर में पहुंचने वाले सभी नागरिकों के साथ आयोजन को सफल बनाने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अस्पताल की पूरी मेडिकल टीम के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

विभिन्न कैंसर विशेषज्ञों ने दी सेवाएं

शिविर के दौरान कैंसर उपचार से जुड़े विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श और चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान किया। इनमें—

  • मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट: डॉ. सत्यांकर गुप्ता
  • सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट: डॉ. वैभव कुशवाहा
  • न्यूक्लियर मेडिसिन विशेषज्ञ: डॉ. विवेक बघेल
  • रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट: डॉ. हेमंत कुमार बंजारे
  • हिमेटोलॉजिस्ट एवं हिमेटो ऑन्कोलॉजिस्ट: डॉ. अंबर गर्ग
  • पेन क्लिनिक एवं इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट: डॉ. रितेश साहू
  • हिस्टोपैथोलॉजिस्ट: डॉ. तान्या चाबा

ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

जांच और परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध

11 दिवसीय शिविर के दौरान मरीजों को निःशुल्क ओपीडी एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा महिलाओं के लिए निःशुल्क मैमोग्राफी, पैथोलॉजी सहित विभिन्न जांचों पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी गई।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शिविर के दौरान PET-CT स्कैन ₹10,000 की रियायती दर पर उपलब्ध कराया गया। मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार आगे की आवश्यक जांच और उपचार को लेकर चिकित्सकीय मार्गदर्शन भी दिया गया।

आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार की सुविधा

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आयुष्मान भारत योजना के पात्र मरीजों को आवश्यकता के अनुसार कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी और ऑन्को सर्जरी जैसी उपचार सेवाएं योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई जा रही हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श तक पहुंच आसान बनाने के साथ जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार के लिए उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था।

Related posts

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वर्चुअल बैठक में हुए शामिल

newindianews

बदलता दंतेवाड़ा कि नई तस्वीर : बाजार में सोमारी ने दिया बच्चे को जन्म

newindianews

तंबाखू, गुटखा, सिगरेट, बीड़ी जब्त करने की कार्रवाई शुरू, तहसीलदार, नगर निगम और पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान

newindianews

Leave a Comment