New India News
देश-विदेशनवा छत्तीसगढ़

श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 09 अगस्त को लिवर सिरोसिस एवं लिवर ट्रांसप्लांट क्लिनिक, डॉ. पी. बालाचन्द्रन देंगे परामर्श

New India News/Raipur श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, मोंवा, रायपुर में 09 अगस्त 2026 (रविवार) को लिवर सिरोसिस एवं लिवर ट्रांसप्लांट क्लिनिक का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष क्लिनिक में देश के सुप्रसिद्ध लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन एवं AIG हॉस्पिटल, हैदराबाद के लिवर ट्रांसप्लांट एवं एच.पी.बी सर्जरी के डायरेक्टर डॉ. पी. बालाचन्द्रन मेनन मरीजों को परामर्श देंगे।

डॉ. पी. बालाचन्द्रन मेनन 3000 से अधिक सफल लिवर ट्रांसप्लांट का अनुभव रखते हैं तथा लिवर ट्रांसप्लांट एवं हेपेटो-पैंक्रियाटो-बिलियरी (HPB) सर्जरी के क्षेत्र के अग्रणी विशेषज्ञों में शामिल हैं। क्लिनिक का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जिन मरीजों को लंबे समय से हेपेटाइटिस, फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस, पीलिया, पेट में पानी भरना (एसाइटिस), बार-बार खून की उल्टी, लिवर कैंसर, पोर्टल हाइपरटेंशन, लिवर फेलियर अथवा अन्य गंभीर लिवर संबंधी समस्याएँ हैं, वे इस क्लिनिक में विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। समय पर जांच एवं उपचार से कई गंभीर जटिलताओं से बचाव संभव है।

इस अवसर पर श्री बालाजी ग्रुप के चेयरमैन एवं वरिष्ठ गैस्ट्रो एवं लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. देवेंद्र नायक के नेतृत्व में ट्रांसप्लांट सर्जिकल एवं मेडिकल टीम भी उपस्थित रहेगी। विशेषज्ञ टीम द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यकतानुसार लिवर ट्रांसप्लांट सहित उन्नत उपचार की सलाह दी जाएगी।

अस्पताल प्रशासन ने इच्छुक मरीजों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि सीमित स्लॉट होने के कारण पूर्व पंजीयन अवश्य कराएं। अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर 7987770503, 9713665377 एवं 0771-4241000/01/02 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

हेलमेट के उपयोग को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में दें बढ़ावा-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

newindianews

परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर चलकर हमें मानवीय विकास करना है : मंत्री गुरु रुद्र कुमार

newindianews

नेता प्रतिपक्ष पद को लेकर विकास उपाध्याय ने दिखाई ताकत, पार्टी को बदलना पड़ा फैसला

newindianews

Leave a Comment