New India News
नवा छत्तीसगढ़राजनीति

भिलाई स्टील प्लांट के नवनियुक्त निदेशक श्री चित्त रंजन महापात्र ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

Newindianews/CG मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में भिलाई स्टील प्लांट के नवनियुक्त निदेशक श्री चित्त रंजन महापात्र ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री महापात्र ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति का एक मजबूत स्तंभ है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने आशा जताई कि भिलाई स्टील प्लांट राज्य के समग्र विकास में सार्थक और प्रभावी योगदान देता रहेगा।

Related posts

कृषि मंत्री ने ‘‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

newindianews

राजीव भवन में पं. रविशंकर एवं शहीद पं. विद्याचरण शुक्ल जयंती मनायी गयी

newindianews

महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव बनी सायरा खान

newindianews

Leave a Comment