New India News
Otherराजनीति

राहुल गांधी का तीखा वार: “प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ़ अडानी के लिए काम करते हैं, भारतीय अर्थव्यवस्था मृत स्थिति में”

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर मची सियासी हलचल, कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा

Newindianews/Delhi अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “डेड इकोनॉमी” वाले बयान पर भारत की सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बयान का हवाला देते हुए मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को छोड़कर देश का हर नागरिक जानता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मृत अवस्था में है।

राहुल गांधी ने कहा, “मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने एक तथ्य को उजागर किया है। पूरी दुनिया जानती है कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक डेड इकोनॉमी बन चुकी है। भाजपा ने अडानी की मदद के लिए देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है।”

उन्होंने सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए और कहा कि विदेश मंत्री भाषणों में दावा करते हैं कि भारत की विदेश नीति सशक्त है, लेकिन अमेरिका और चीन की हरकतों से कुछ और ही तस्वीर सामने आ रही है।

चीन और पाकिस्तान पर भी उठाए सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि जब भारत का प्रतिनिधिमंडल विदेशों में जाता है, तो कोई भी देश पाकिस्तान की आलोचना नहीं करता। “यह सरकार देश को भ्रम में चला रही है। चीन पीछे पड़ा है और अमेरिका खुलेआम आलोचना कर रहा है। यह कैसी विदेश नीति है?” उन्होंने पूछा।

राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में न तो डोनाल्ड ट्रंप, न चीन, और न ही पाकिस्तान का नाम लिया। “जिस पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख ने पहलगाम हमला करवाया, उसके साथ राष्ट्रपति ट्रंप लंच कर रहे हैं और मोदी सरकार इसे ‘बड़ी कूटनीतिक सफलता’ बता रही है।”

ट्रंप के 25% टैरिफ पर भी सवाल

राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा 25% टैरिफ लगाए जाने की चेतावनी का भी जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इस पर मौन क्यों हैं? “क्या पीएम मोदी में ट्रंप को जवाब देने की हिम्मत नहीं है? या फिर कोई और इस सरकार को चला रहा है?”

“मोदी सिर्फ अडानी के लिए काम करते हैं”

राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ एक व्यक्ति – अडानी – के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता वही होगा जो ट्रंप चाहेंगे। “मोदी सरकार ने देश की आर्थिक, रक्षा और विदेश नीति को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। यह सरकार इस देश को बर्बादी की ओर ले जा रही है।”

Related posts

घर-घर तिरंगा अभियान के नाम पर केंद्र सरकार कर्मचारियों से वसूली कर रही- मोहन मरकाम छ.ग. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

newindianews

भिलाई स्टील प्लांट के नवनियुक्त निदेशक श्री चित्त रंजन महापात्र ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

newindianews

अभिषेक सोनी बने अंबिकापुर एनएसयुआई के ब्लॉक अध्यक्ष

newindianews

Leave a Comment