New India News
Otherदेश-विदेशराजनीति

गणेशोत्सव पर महापौर एजाज ढेबर व पार्षद कामरान अंसारी दिखे एक साथ एक मंच पर

Newindianews/CG गणेशोत्सव पर हर साल राजधानी के नागरिक भगवान गणेश की सुंदर झांकियों का इंतज़ार करते हैं। रायपुर में इसकी भव्य परंपरा है और पूरा शहर रात्रि जागरण कर भगवान गणेश की झांकियों के रूप में सुंदर लीलाओं का इंतज़ार करता है।
राजधानी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर और पार्षद कामरान अंसारी ने भी रायपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओ साथ सुंदर झांकियों का आनंद लिया और गणेश जी की पूजा की।

पार्षद कामरान अंसारी ने समिति के सदस्यों को बधाई दी और कहा कि आप लोगों ने बहुत सुंदर झांकी तैयार की है आप सभी समितियां बरसों से इस परंपरा को चला रही हैं जिसे आपके मोहल्ले की पुरानी पीढ़ियों ने शुरू किया था
महापौर एजाज ढेबर और पार्षद कामरान ने इस मौके पर भगवान गणेश की विविध स्वरूपों में निकली झांकी का अवलोकन किया। पुष्प वर्षा कर झाकियों का स्वागत किया।
झांकी में प्रमुख रूप से भगवान विष्णु के स्वरूप, कृष्ण भगवान के दही लूटने हेतु मटका फोड़ आदि की झांकी निकाली गई ।इस अवसर पर कांग्रेस के युवा नेता सहित शहर के प्रतिठित गणमान्य नागरिक व पत्रकार एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Related posts

रतन टाटा अधिग्रहण के बाद एयर इंडिया के विमान में उड़ान भरने वाले यात्रियों किया स्वागत

newindianews

भारत सरकार ने शहरी आवास योजना में उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ को किया पुरस्कृत

newindianews

श्रीलंका में फिर भड़के भारी विरोध प्रदर्शन, हजारों प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस

newindianews

Leave a Comment