New India News
देश-विदेशराजनीति

मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

गांव-गांव में भ्रमण कर महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनों के प्रति किया जाएगा जागरूक

Newindianews/CG बेमेतरा में महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनों के प्रति जागरूक करने के लिए आज सोमवार को ’मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ’ को रवाना किया गया। कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत अध्यक्ष रेवती साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से कलेक्टोरेट परिसर से ’बात है अभिमान के, महिला मन के सम्मान के’ सूत्र वाक्य के साथ मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर राज्य की महिलाओं सहित बेमेतरा जिले के महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से यह न्याय रथ यात्रा शुरू की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि यह रथ बेमेतरा जिले के गांव-गांव तक भ्रमण कर लोगों को शॉर्ट फिल्मों, संदेशों और ब्रोशर के माध्यम से महिलाओं के कानूनी प्रावधानों और उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में अवगत कराएगा। रथ में बड़ी एलईडी स्क्रीन में छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषा की विभिन्न कानूनों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी बी.डी.पटेल, जनसंपर्क विभाग के अधिकारी सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से…

newindianews

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के बीच हुआ एमओयू

newindianews

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में स्टील सेक्टर को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

newindianews

Leave a Comment