New India News
Other

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात

Newindianews/Raipur मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान  कोरबा से वापस रायपुर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद प्रवास से लौटकर सीधे एयरपोर्ट पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की और छत्तीसगढ़ में मिलेट्स से बने उत्पाद और छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित कलाकृति उन्हे स्मृति स्वरूप भेंट की।

Related posts

राजनांदगांव : सक्रियता एवं तत्परतापूर्वक कार्य करते हुए धान खरीदी कार्य में लाएं तेजी – कलेक्टर

newindianews

उत्तम वासुदेव के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भूपेश है तो भरोसा है अभियान का किया शुभारंभ।

newindianews

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ़ इक़बाल की कलम से अंक 57

newindianews

Leave a Comment