Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डौंडीलोहारा के क्षेत्रवासियों को 159 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात - New India News
New India News
नवा छत्तीसगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डौंडीलोहारा के क्षेत्रवासियों को 159 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

Newindianews/Raipur मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सुबह डौंडीलोहारा विधानसभा अंतर्गत 159 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी । इसमें 112 करोड रुपए के कार्यों का भूमि पूजन तथा 46 करोड़ रुपये के कार्योंके लोकार्पण शामिल है। उल्लेखनीय है कि डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत  112 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत के 87 विकास कार्यों का भूमिपूजन  46 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा कुल 159 करोड़ 23 लाख रूपए लागत के 122 विकास  कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया।

प्रमुख विकास कार्यों में मुख्यमंत्री द्वारा प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास साल्हे ,लागत 152 लाख रुपये, डौंडी  में लागत 191 लाख ,दल्ली में लागत 152 लाख ,  सुर डूंगर में लागत 152 लाख, डौंडीलोहारा में लागत 192 लाख रुपए  का लोकार्पण किया गया। साथ ही प्री मेट्रिक कन्या छात्रावास मंगचुवा, लागत 191 लाख रुपए का भूमि पूजन किया गया। इसी तरह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत कुसुमकासा से पंडेल, सिंघवाही सड़क निर्माण 15 किमी का लोकार्पण किया गया ।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल डौंडीलोहारा के रिनोवेशन कार्य का भी लोकार्पण किया गया यहां 197 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण किया गया। बड़गांव से भिंडी नाला मार्ग जिसकी लंबाई 2.32 किलोमीटर है, के पुनर्निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया जिसकी लागत ₹238 लाख है ।इसी तरह भरीटोला से जराडीह सड़क निर्माण 2.2 किलोमीटर पुलिया सहित कार्य का भूमि पूजन किया गया। इसी तरह नल जल योजना के विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन किया गया।

इसके अलावा बीटाल में उपस्वास्थ्य केंद्र भवन,लागत 2,77 लाख रुपये, कला,सांस्कृतिक कक्ष भर्रीटोला में 6,96 लाख,प्रयोगशाला कक्ष भैंसबोड में,पुस्तकालय चिखलाकसा  व भैंसबोड में 9- 9 लाख की लागत, ग्रामीण उद्योग शेड निर्माण अवारी में लागत 19 लाख,डौंडीलोहारा में शासकीय आईटीआई में 50 सीटर छात्रावास, लागत 157 लाख रुपये का लोकार्पण किया गया।इसके साथ ही कुल 4 सड़कों का लोकार्पण किया गया।

 

Related posts

जब बच्चों के समर कैम्प में पहुंचे मुख्यमंत्री बच्चों की रचनात्मकता को देख मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा

newindianews

रायपुर: भेंट-मुलाकात, गुरुर: वर्मी कम्पोस्ट पर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से जानकारी ली

newindianews

मुख्यमंत्री के मंशानुरूप अनुकंपा नियुक्ति आवेदनों का त्वरित निराकरण

newindianews

Leave a Comment