Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव के विशेष पहल से हुई कैंसर रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना - New India News
New India News
नवा छत्तीसगढ़राजनीति

स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव के विशेष पहल से हुई कैंसर रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना

Newindianews/Javed Akhter:  स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव की विशेष पहल पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा के दीर्घायु वार्ड में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु गुप्ता को पदस्थ किया गया है। कैंसर रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना होने पर अब दीर्घायु वार्ड में कैंसर के मरीजों को बेहतर ईलाज मिलेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीएस सिसोदिया ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन कैंसर मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा के दीर्घायु वार्ड में अब कैंसर रोग विशेषज्ञ पदस्थ होने से कैंसर के मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहर की ओर रूख नही करना पड़ेगा। अब कैंसर कीमोथेरेपी के सभी तरह के सम्पूर्ण इलाज मरीजों को शासकीय योजनाओं के तहत बिल्कुल मुफ्त में किया जाएगा। नव पदस्थ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ हिमांशु गुप्ता ने बताया कि कैंसर का नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं और इधर-उधर भागदौड़ में समय बर्बाद कर देते है। कैंसर का इलाज पूरी तरह से संभव है अगर मरीज जल्द से जल्द इसका इलाज शुरू करवाए। कैंसर की आम कीमोथेरेपी दवाइयाँ एवं महंगी दवाएं भी सरकारी योजनाओं के तहत मुफ्त मुहैया करायी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री के विशेष प्रयासों से संभाग में प्रथम कीमोथेरेपी वार्ड की स्थापना शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में 2022 के प्रारंभ में की गई थी। दीर्घायु वार्ड में कीमोथेरेपी की शुरूवात होने से अब तक कुल 150 मरीजों को करीब 250 कीमोथेरेपी लगाई जा चुकी हैं। दूरस्थ निवासरत गरीब परिवारों को इसका अधिक लाभ मिल रहा है।

Related posts

पार्षद कामरान अंसारी के वार्ड में नाले का कार्य चालू किया गया

newindianews

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से…

newindianews

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने सामाजिक भवन निर्माण कार्य की रखी आधारशिला,गोड़वाना समाज का समुदायिक भवन जोराताल में बनेगा

newindianews

Leave a Comment