New India News
देश-विदेशराजनीति

‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट का ट्वीट

Newindianews/Raipur राहुल गांधी आज से कन्याकुमारी से पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज करने जा रहे हैं. यात्रा को शुरू करने से पहले वे तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर गए. बता दें कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी. करीब 150 दिनों की इस पदयात्रा में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर ट्वीट किया है यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में खत्म होगी. पूजा भट्ट के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है.
पूजा भट्ट ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘श्रीपेरुम्बदूर में श्री राजीव गांधी की स्मृति में प्रार्थना सभा के माध्यम से #BharatJodoYatra की गरिमामय शुरुआत. दर्द दर्द है और नुकसान नुकसान है, बात यह है कि कोई इसे कैसे समझता है. दर्द को फिर से महसूस करना और उसे आत्मसात करना दुर्लभ विशेषता है. राहुल गांधी को ऐसा करते हुए देखा.’

Related posts

प्रधानमंत्री ने ‘शहीदी दिवस’ पर गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि अर्पित की

newindianews

मिनीमाता पुण्यतिथि-विशेष लेख: मिनीमाता ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय क्षितिज पर दी नई पहचान

newindianews

श्री गणेश मूर्ति विसर्जन झांकी में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने किया आत्मीय स्वागत

newindianews

Leave a Comment