Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
सरगुजा पुलिस की नाबालिग बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध “गुंज” अभियान जारी। - New India News
New India News
नवा छत्तीसगढ़राजनीति

सरगुजा पुलिस की नाबालिग बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध “गुंज” अभियान जारी।

• थाना कमलेश्वरपुर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिकाओं के मामलो मे त्वरित कार्यवाही।

• पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में अभियान “गूंज” चलाकर की गई कार्यवाही।
Newindianews/Javed Akhter प्रार्थी द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि मेरी लडकी मुझे बताई की दिनांक 29.08.22 को गांव का जगसाय घीचा मुझे अपने घर बुलाकर पंसंद करता हूँ शादी करूंगा कहकर बहला फुसला कर शारिरिक संबंध बनाया अनाचार किया है, तथा मेरे साथ पांच छः वर्ष पूर्व भी शादी का झांसा देकर जबरन शारिरिक संबंध बनाया था एवं मेरे मना करने पर भी जगसाय घीचा नहीं मान रहा है,मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रार्थी के रिपोर्ट पर तत्काल अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में प्रकरण के आरोपी का पता तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, एसडीओपी सीतापुर श्री ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व मे थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर श्री विजय प्रताप सिंह द्वारा पुलिस टीम गठित कर प्रकरण में आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।
जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी जगसाय घीचा निवासी कमलेश्वरपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अनाचार की घटना कारित करना स्वीकार किया गया जो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, प्रधान आर. सतीश उपाध्याय, भानू प्रताप सिंह आर. मदन साथ पैंकरा, निर्मल तिग्गा, अखिलेश्वर भगत, नवीन खलखो, जितेन्द्र लकडा, अमित टोप्पो शामिल रहे।

Related posts

शासकीय योजनाओं से हर वर्ग के चेहरे पर खुशी है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

newindianews

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से…

newindianews

मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने इंदिरा गांधी की फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन

newindianews

Leave a Comment