New India News
Otherमनोरंजन

प्रिया कपूर पर जालसाजी का आरोप?

30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर आमने-सामने करिश्मा-प्रिया, कोर्ट पहुंचे बच्चे

 New India News /Desk
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और उनकी सौतेली ननद प्रिया सचदेव (संजय कपूर की पत्नी) के बीच 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। करिश्मा के दोनों बच्चे समायरा और कियान दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गए हैं और उन्होंने अपनी सौतेली मां प्रिया पर वसीयत में जालसाजी का गंभीर आरोप लगाया है।

बच्चों का दावा है कि उनके पिता संजय कपूर की वसीयत असली नहीं बल्कि जाली और मनगढ़ंत है। उन्होंने कहा कि इस वसीयत की मूल कॉपी कभी दिखाई ही नहीं गई, इसलिए अदालत से अनुरोध किया गया है कि प्रिया सचदेव को इस वसीयत पर अमल करने से रोका जाए।

संजय कपूर की मौत और विवाद की शुरुआत

संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को लंदन में पोलो खेलते हुए हुआ था। उनकी अचानक मौत ने पूरे कपूर परिवार और फैमिली को हिलाकर रख दिया। अंतिम संस्कार में करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चे भी शामिल हुए थे। इसके बाद से ही उनकी 30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर कोर्ट-कचहरी का सिलसिला जारी है।

प्रिया सचदेव पर गंभीर आरोप

बच्चों के मुताबिक, प्रिया ने अपने फायदे के लिए वसीयत में गड़बड़ी की है। वहीं, संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर ने भी आरोप लगाया था कि प्रिया ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उनकी मां से जबरन लीगल पेपर पर साइन करवाए थे।

परिवार में दरार

संपत्ति विवाद में नया मोड़ तब आया जब प्रिया की बेटी सफीरा ने अपना सरनेम बदलकर “कपूर” रख लिया। इससे परिवार के भीतर और तनाव बढ़ गया है।

फिलहाल मामला कोर्ट में है और सभी की नजरें आने वाले फैसले पर टिकी हुई हैं।

Related posts

नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ने मनाई दिवाली

newindianews

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से अंक 68

newindianews

आमिर ख़ान ने अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बहिष्कार पर कहा, फिल्म को देखने और इसका बहिष्कार नहीं करने का अनुरोध किया है.

newindianews

Leave a Comment