Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
मुख्यमंत्री ने की तपकरा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और नायब तहसीलदार लिंक कोर्ट की घोषणा - New India News
New India News
नवा छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने की तपकरा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और नायब तहसीलदार लिंक कोर्ट की घोषणा

Newindianews /Jashpur : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले में फरसबहार विकासखण्ड में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत पमशाला में ईब नदी के तट पर स्थित कंवर समाज के मंदिर राधा कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। मुख्यमंत्री ने ईब नदी के तट पर आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम कोल्हेजहारिया में प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास तथा पुलिस चौकी की स्थापना, तपकरा में नायब तहसीलदार कोर्ट की घोषणा की। उन्होंने फरसाबहार के हाथी प्रभावित क्षेत्र में हाई मास्ट लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने तपकरा में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने, फरसाबहार में सहकारी बैंक प्रारंभ करने, पमशाला के हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन, फरसाबहार में 67 स्थानों पर देवगुड़ी के सौंदर्यीकरण के लिए दो करोड़ की स्वीकृति की घोषणा की। पमशाला पहंुचने पर वहां मुख्यमंत्री का स्वागत पगड़ी और साफा पहनाकर किया गया।

मुख्यमंत्री ने पमशाला में छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में किसानों और ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से हाट बाजार क्लिनिक योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लघुवनोपजों की खरीदी और वेल्यू एडिशन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसका लाभ भी वनवासियों को मिल रहा है। सबसे पहले जशपुर से ही महुआ से सेनेटाईजर बनाया गया। कार्यक्रम में सितरेंगा के रजनी कुजूर ने बताया कि उन्होंने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है। मुख्यमंत्री ने जल्द ही राशनकार्ड बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साजबहार के दीपक ने वन अधिकार पट्टा की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों को मिलेगी बस की सुविधा

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल फरसाबहार के बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए जल्द ही बस की सुविधा मिलेगी। ग्राम पमशाला में मुख्यमंत्री ने इस स्कूल बच्चों से मुलाकात के दौरान बच्चों की सुविधा के लिए कलेक्टर को जल्द ही बस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों से स्कूल की गतिविधियों और पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली। फरसाबहार आत्मानन्द स्कूल के छात्र नूतन कुमार ने बताया कि स्कूल में पढाई अच्छी होती है। स्कूल में लैब और लाइब्रेरी आदि की सभी सुविधाएं हैं। स्कूल में अभी 500 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों ने स्कूल दूर होने के कारण बस सुविधा की मांग की । मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को बस की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Related posts

निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कहा मरीजों की सेवा ही सच्चा मानव धर्म

newindianews

युवा राष्ट्र निर्माण में भागीदार बने और अपने देश पर गर्व करें- राज्यपाल हरिचंदन

newindianews

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में सरगुजा कि सड़को पर अब दिखेगी महिला गस्ती दल।

newindianews

Leave a Comment