Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
हज 2022 के लिए राज्य के 382 हज यात्री मुंबई अंतर्राष्ट्रीय विमानतल से सऊदी एयरलाइन्स से रवाना - New India News
New India News
नवा छत्तीसगढ़

हज 2022 के लिए राज्य के 382 हज यात्री मुंबई अंतर्राष्ट्रीय विमानतल से सऊदी एयरलाइन्स से रवाना

हज 2022 के लिए राज्य के 382 हज यात्री मुंबई अंतर्राष्ट्रीय विमानतल से सऊदी एयरलाइन्स से रवाना

Newindianews/Raipur: हज 2022 के लिए राज्य के 382 हज यात्री मुंबई अंतर्राष्ट्रीय विमानतल से सऊदी एयरलाइन्स की फ्लाइट नंबर SV-5729 से दिनांक 24/06/2022 प्रातः 10.50 बजे मुंबई से जेद्दाह के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया की विगत 02 वर्षो से कोरोना महामारी के कारण सऊदी हुकूमत द्वारा बाहरी मुल्को से आने वाले हज यात्रियों पर पाबन्दी लगाई गई थी। इस वर्ष हज यात्रा का मौका मिलने पर रवाना होने वाले हज यात्रियों की आखे ख़ुशी से चमक रही थी।

राज्य के हज यात्रियों की प्रदेश के विभिन्न जिलों से मुंबई तक की यात्रा हेतु आ रही दिक्कतों के मद्देनज़र प्रदेश के हर दिल अज़ीज़ मुख्यमंत्री आली जनाब भूपेश बघेल जी द्वारा रेलवे प्रशाशन को निर्देशित किया गया, उक्त के परिपालन में राज्य के हज यात्रियों की प्रतीक्षा सूची के रेल रिजर्वेशन को राज्य हज कमिटी द्वारा कन्फर्म कराया गया। जिससे प्रदेश के हज यात्री समयावधि में सुगमता पूर्वक मुंबई पहुंचकर हज यात्रा के लिए प्रस्थान किये। इस हेतु मोहम्मद असलम खान ने राज्य के सभी यात्रियों एवं समस्त मुस्लिम समाज की ओर से प्रदेश के हर दिल अज़ीज़ मुख्यमंत्री आली जनाब भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त किया ।

मोहम्मद असलम खान ने आगे बताया की, हज हाउस मुंबई में राज्य के सभी हज यात्रियों की रिपोर्टिंग दिनांक 22/06/2022 को मुकम्मल कराकर दिनांक 23/06/2022 को उन्हें हज यात्रा के दस्तावेज़ों का वितरण किया गया, एवं दिनांक 24/06/2022 को प्रातः में हज हाउस मुंबई से एयरपोर्ट तक विशेष बसों के ज़रिये भेजा जाकर जेद्दाह के लिए प्रस्थान कराया गया ।

एम्बारकेशन पॉइंट के सभी कार्य राज्य हज कमिटी द्वारा अपनी देख रेख में समयावधि पर पूर्ण कराया गया जिससे राज्य के हज यात्री सुगमता पूर्वक हज्जे बैतुल्लाह के लिए रवाना हुए। सभी हज यात्रियों ने राज्य हज कमिटी के इन्तेज़ामो की खूब प्रशंसा की। राज्य से रवाना हुए 382 हज यात्रियों में 202 पुरुष एवं 180 महिलाएं शामिल है। हज यात्रा उपरांत इनकी वापसी 02/08/2022 को 16.40 बजे होगी, राज्य के हाजी सीधे मदीने शरीफ से मुंबई आएंगे। इस अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर ने विशेष रूप से उपस्थित होकर राज्य के हज यात्रीयों को यात्रा की शुभकामनाये दी ।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटि के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी सचिव साजिद मेमन, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष \शिव सिंह ठाकुर, हज कमेटी के सदस्य मौलाना कारी सैयद अशफाक अहमद अंजुम, डॉक्टर कारी इमरान अशरफी, मोहम्मद शाहिद, महामंत्री, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद हुसैन मलकानी, सलीम अशरफ, राज़िक़ अमजद उपस्थित रहें ।

Related posts

रायपुर: हाट बाजार में इलाज कराकर स्वस्थ हुए शिवनारायण और मोहित, नियमित जांच और निःशुल्क दवाईयों से मिली राहत

newindianews

​​​​​​​गोबर से विद्युत उत्पादन के लिए गौठानों में संयंत्र लगाने 5 उद्यमियों ने किया है एमओयू

newindianews

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने प्रदेश व्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया

newindianews

Leave a Comment