New India News
खेलदेश-विदेश

रणजी फाइनल में शतक लगाते ही इमोशनल हुए सरफराज खान

रणजी फाइनल में शतक लगाते ही इमोशनल हुए सरफराज खान

Newindianews/Delhi: रणजी ट्रॉफी फाइनल (Ranji Trophy Final) के दूसरे दिन मध्य प्रदेश के खिलाफ शतक जड़ने के बाद मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान बेहद भावुक हो गए. 24 वर्षीय बल्लेबाज ने पूरे जोश और भावुकता के साथ अपने शतक का जश्न मनाया. सेंचुरी पूरा होने पर उन्हें हेलमेट उतार कर बल्ला उपर उठाया, इस बीच खुशी से उनकी आंखें नम हो गई.

साथ ही उन्होंने आखिरी में शिखर धवन की तरह ‘कबड्डी स्टाइल सेलिब्रेशन’ भी किया. इस सीजन ये उनका चौथा शतक (Sarfaraz Khan Century) है और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल आठवां शतक है. बीसीसीआई ने ट्विटर पर सरफराज शान के इस जश्न का वीडियो शेयर किया है.

सरफराज ने 40 रन पर दिन की शुरुआत की थी और 152 गेंद खेलकर अपना अर्धशतक पूरा किया. दूसरी छोर पर मुंबई के विकेट गिरने की वजह से खान ने अर्धशतक के बाद तेजी से रन बनाए.

अपने बाकी के पचास रन उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में पूरे किए और मुंबई के स्कोर को 300 रन के पार ले जाने का काम किया.

सरफराज 134 रन बनाकर आउट हो गए और इस तरह मुंबई ने अपनी पहली पारी में 374 रन बनाए.

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को लगाई फटकार, कहा- आज जो कुछ देश में हो रहा, उसके लिए वो जिम्मेदार, टीवी पर जाकर माफी मांगे

newindianews

रविन्द्र चौबे ने कहा अमर अग्रवाल को पहले तो बिलासपुर की जनता के सामने उपस्थिति तो दर्ज कराएं

newindianews

महापौर श्री एजाज ढेबर ने कोविड अस्पताल फुण्डहर में तैयारियों का अवलोकन किया

newindianews

Leave a Comment