New India News
देश-विदेशराजनीति

केंद्रीय वित्तमंत्री ने 20 लाख करोड़ की घोषणा में थी छग को 20 रुपया नहीं मिला दंतेवाड़ा में 20 पैसे नहीं मिले -मंत्री कवासी लखमा

Newindianews/Jagdalpur अपने बयानों की वजह से सुर्खियां बटोरने वाले छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा एक बार फिर बीजेपी नेताओं को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेताओं को बरसाती मेंढक कह दिया है. दरअसल, आबकारी मंत्री और बस्तर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा 2 दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास पर हैं. आज गुरुवार को उन्होंने जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता ली.
इस दौरान कवासी लखमा ने एक तरफ जहां केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. वहीं छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की जमकर तारीफ की वही केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन् के बयान पर कहा की कोरोना के टाइम टीवी पर 20 लाख करोड़ की घोषणा की गई थी छत्तीसगढ़ को 20 रुपया नहीं मिला दंतेवाड़ा में 20 पैसे नहीं मिले इस दौरान उन्हों ने कहा की भारत सरकार के मंत्री आएं उनका स्वागत है, लेकिन बस्तर की जनता को कुछ देकर जाएं.

 

 

Related posts

प्रकाश ने स्वर्ण पदक जीताकर किया रायपुर का नाम रौशन

newindianews

AAP पार्षदों ने धमकी मिलने का आरोप, क्रॉस वोटिंग के लिए 50 लाख रुपए का ऑफर

newindianews

मयंक श्रीवास्तव ने जनसंपर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण किया

newindianews

Leave a Comment