New India News
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम यूनीक

Newindianews/Mumbai एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का नाम रख लिया है। प्रियंका और निक की बेटी का नाम एक दम अलग है। यकीन मानिए आपने पहले कभी नहीं नाम का ऐसा कॉम्बिनेशन नहीं सुना होगा।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बेटी सरोगेसी के जरिए पैदा हुई है। बेटी के जन्म के करीब तीन महीने बाद उन्होंने उसका नाम रखा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रियंका और निक की बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास है।
खबरों में बताया जा रहा है कि बेटी के जन्म प्रमाण पत्र में यही नाम लिखा गया है। मालती “मैरी चोपड़ा जोनास” नाम में प्रियंका और निक दोनों का सरनेम जुड़ा है। इसके साथ ही मालती और मैरी भी दो देश और संस्कृति को बताते हैं। कपल ने अपनी दोनों परंपराओं का सम्मान अपनी बेटी के नाम के साथ भी जारी रखा है और इसलिए उन्होंने हिंदू नाम के साथ मैरी को भी जोड़ा है।
प्रियंका और निक ने इसी साल 21 जनवरी को माता-पिता बनने की खुशखबरी दी थी लेकिन तब उन्होंने न तो बच्चे के जेंडर के बारे में बताया था और न ही उसकी कोई तस्वीर शेयर की थी। दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो बच्ची प्रीमैच्योर थी और वह तय समय से 12 हफ्ते पहले ही पैदा हो गई थी। बेटी का जन्म दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में हुआ था।
39 साल की प्रियंका चोपड़ा और 29 साल के निक जोनास पहली बार 2015 में मिले थे। इसके बाद मेट गाला में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। प्रियंका को निक ने ग्रीस में प्रपोज किया था। इसके बाद दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में कपल ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी।

 

Related posts

मणिरत्नम की वो फ़िल्म जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर चलाया जादू

newindianews

आमिर ख़ान ने अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बहिष्कार पर कहा, फिल्म को देखने और इसका बहिष्कार नहीं करने का अनुरोध किया है.

newindianews

वह खाना, जिसके लिए मन तरसता है…

newindianews

Leave a Comment