Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
अहिंसा वही करता है ,जो साहसी हो, जिसके अंदर में आत्म बल हो : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - New India News
New India News
राजनीति

अहिंसा वही करता है ,जो साहसी हो, जिसके अंदर में आत्म बल हो : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Newindianews/Raipur छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना हुए. सीएम बघेल की दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक हैं, जिसमें सीआरपीएफ के भुगतान के अलावा अन्य विषयों पर चर्चा होगी. मुख्यमंत्री के साथ अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, डीजीपी अशोक जुनेजा और आईजी आनंद छाबड़ा रवाना हुए हैं.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा में की. जहां बिजली दर और महंगाई पर उन्होंने कहा कि बिजली के दाम नियामक आयोग तय करेगा. डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, उसी समय से महंगाई बढ़ेगी, यह समझ जाना चाहिए था. डीजल बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन का भाड़ा बढ़ा है. इसका असर सभी चीजों के दाम पर पड़ेगा. वहीं कोयले की शॉर्टेज की बात स्वीकार करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि भारत सरकार उपलब्ध नहीं करा पा रहा है, यह भी दाम बढ़ने की एक वजह है.

सीएम भूपेश बघेल ने दिल्ली दौरे पर कहा, गृह मंत्री के साथ बैठक है, छत्तीसगढ़ में बहुत सारे मुद्दे हैं, जिसको लेकर मुझे बात करनी है। जीएसटी का पैसा हमारा जो बचा है, अगर हमें मिलता है तो हम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास का काम करेंगे।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र पर सीएम ने कहा- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हमें तेजी से विकास कार्य करना है। नक्सली जिस जिस जगह से पीछे हटते जा रहे हैं, वहां पर हमें जो मूलभूत सुविधाएं हैं उसको हम लोग उपलब्ध कराएंगे। इसलिए मैंने पत्र लिखा है।

बिजली के दाम बढ़ने की आशंका पर कहा- पेट्रोल डीजल, रसोई गैस के दाम जब से बढे हैं, सब एक दूसरे से रिलेटेड है। ट्रांसपोर्टेशन पर सब निर्भर है… ट्रांसपोर्टेशन का रेट अगर बढ़ेगा, तो सभी चीजों की रेट में बढ़ोतरी होगी। महंगाई बढ़ने का जो मूल कारण यही है, पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए इसलिए लगातार महंगाई यों में इजाफा हो रहा है।

कोयले की शॉर्टेज को सीएम बघेल ने स्वीकार करते हुए कहा- कोयले का शॉर्टेज है भारत सरकार उपलब्ध नहीं करा पा रही है।

बीजेपी के खैरागढ़ उपचुनाव पर जीतने दावा पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा- दावा तो सभी करते हैं लेकिन पिछले समय से ही देखें तो परसेंटेज कम हुआ है।

सीएम बघेल ने देश में लगातार बढ़ती हिंसक घटना पर कहा कि जो प्रायोजित घटना है, वह देश के लिए खतरनाक है।जलियांवाला बाग कांड को लेकर ट्विट पर कहा- डरपोक लोग ही हिंसा का सहारा लेते हैं…अहिंसा वही करता है ,जो साहसी हो, जिसके अंदर में आत्म बल हो।

Related posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई…

newindianews

उत्तर बस्तर कांकेर : कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने किया संजय नगर के शहरी गौठान का निरीक्षण

newindianews

इंदौर अध्ययन यात्रा के अनुभव साझा करेंगे महापौर और आयुक्त: उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे मंथन

newindianews

Leave a Comment