Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
अम्बिकापुर : 42 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले गेरसा-केरजू मार्ग का हुआ शिलान्यास - New India News
New India News
देश-विदेशनवा छत्तीसगढ़राजनीति

अम्बिकापुर : 42 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले गेरसा-केरजू मार्ग का हुआ शिलान्यास

Newindianews/Ambikapur खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने सोमवार को मैनपाट के शैला रिसोर्ट में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और अध्यक्षता लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने की जो वर्चुअल माध्यम से जुड़े हुए थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने लोक निर्माण विभाग के द्वारा 4283.55 लाख रुपये की लागत से बनाये जा रहे प्रतापगढ़ गेरसा केरजु मार्ग का विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया। सड़क की लंबाई पुलिया सहित 39.40 किमी होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मंत्री श्री भाग्य ने कहा कि आने वाले दिनों में मैनपाट में सड़कों का जाल बिछेगा जिससे मैनपाट आने जाने में काफी सुविधा होगी। इसके साथ ही मैनपाट में हवाई सेवा भी शुरू की जाएगी जिससे पर्यटन  को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैनपाट खूबसूरत स्थल होने के साथ ही सुविधा सम्पन्न भी होगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री अटल बिहारी यादव, श्री तिलक बेहरा श्री गणेश सोनी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक हार्ट अटैक से निधन

newindianews

कांग्रेस ने जारी की भिलाई-चरौदा निगम में अपने प्रत्याशियों की सूची.. 40 वार्डो में कांग्रेस ने इन प्रत्याशियों पर किसमत अजमाया

newindianews

मोहन मरकाम ने कहा राहुल गांधी की सौम्य, ईमानदार छवि से डरती है भाजपा

newindianews

Leave a Comment