New India News
अर्थजगतदेश-विदेश

रतन टाटा अधिग्रहण के बाद एयर इंडिया के विमान में उड़ान भरने वाले यात्रियों किया स्वागत

Newindianews/Delhi 69 साल बाद वापस एयर इंडिया की कमान टाटा के हाथों में आने के बाद रतन टाटा ने खास अंदाज में यात्रियों का स्वागत किया। उनके इस ऑडियो संदेश को एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इसमें रतन टाटा अधिग्रहण के बाद एयर इंडिया के विमान में उड़ान भरने वाले यात्रियों का स्वागत कर रहे हैं।

वेलकम मैसेज में रतन टाटा ये बोले:
एयर इंडिया के ट्विटर हैंडल पर साझा की गई वेलकम मैसेज की ऑडियो क्लिप में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन रतन टाटा कहते हुए दिख रहे हैं कि टाटा ग्रुप एयर इंडिया के नए ग्राहकों का स्वागत करता है। यात्रियों की सुविधा और सेवा के मामले में एयर इंडिया को पसंदीदा एयरलाइन बनाने के लिए हम मिलकर काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

बीते सप्ताह पूरा हुआ था अधिग्रहण:
गौरतलब है कि बीते सप्ताह ही एयर इंडिया की कमान आधिकारिक रूप से टाटा समूह को सौंप दी गई थी। सरकार की अब इसमें कोई भी हिस्सेदारी नहीं है। सरकार ने प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के बाद 8 अक्तूबर को 18,000 करोड़ रुपये में एयर इंडिया को टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया था। बता दें कि यह टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी की अनुषंगी इकाई है।

Related posts

भविष्य की जरूरतों के अनुरूप छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन तैयार – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

newindianews

उत्कर्ष वर्मा बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष

newindianews

Inside Kwasu:Academic Story of Zainab Abdullahi Victim of Phone Theft

newindianews

Leave a Comment