Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
आखिर क्या कहा विक्की ने कैटरीना को की फैन्स ने यूं दिए रिएक्शन - New India News
New India News
Otherमनोरंजन

आखिर क्या कहा विक्की ने कैटरीना को की फैन्स ने यूं दिए रिएक्शन

Newindianews/Raipur कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी आज आखिरकार हो रही है. फैन्स को दोनों की शादी का काफी दिनों से इंतजार था. हालांकि कैटरीना और विक्की की शादी काफी सिक्यूरिटी में हो रही है, लेकिन फैन्स इस शादी के बारे में छोटी से बड़ी डिटेल्स जानने को बेकरार हैं. दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स भी देखने को मिले हैं. अब ऐसे मे एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल शर्मा विक्की कौशल को स्पीचलेस कर देते हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैन्स अपनी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. ये वीडियो तब का है, जब कपिल के शो ‘द कपिल शर्मा’ में विक्की कौशल मेहमान बनकर पहुंचे थे.

विक्की कौशल के इस वीडियो को एक फैन पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल ऑडियंस के सवाल विक्की से पूछ रहे हैं. कपिल कहते हैं, ‘आजकल बिल्ली रास्ता काट जाए तो आप माइंड नहीं करते क्योंकि आपको कैट पसंद है’. कपिल का यह सवाल सुनने के बाद विक्की ब्लश करते हैं और हंसने लगते हैं. दरअसल, कपिल का इशारा ‘कैट’ से कैटरीना कैफ की तरफ था, जिन्हें इन दिनों एक्टर डेट कर रहे हैं. कपिल के सवाल का जवाब देते हुए विक्की कहते हैं कि ये काफी हॉरर सवाल था.

बता दें, कल कैटरीना और विक्की की संगीत सेरेमनी थी. इसे लेकर यह जानकारी सामने आई है कि कैटरीना ने अपने संगीत पर गुलाबी रंग का लहंगा पहना था. वहीं, विक्की कौशल ने जो शेरवानी पहनी थी, उस पर गुलाब बने हुए थे. इसके साथ ही इस खास मौके पर जो केक तैयार किया गया था, उसकी कीमत 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो संगीत पर दूल्हा दुल्हन के साथ परिवारवाले भी जमकर थिरके थे.

Related posts

रमन राज के 15 साल में चौतरफा लूट मची थी गरीबों का जीना दूभर था – दीपक बैज

newindianews

ऑन लाईन ठगी करने वाले दोनों आरोपियों को सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार किया

newindianews

अनुशासित और भव्य रहा 1500 साला जुलूसे मोहम्मदी, युवाओं की टोली के साथ निकले सदर सोहैल सेठी

newindianews

Leave a Comment