Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
चीन की हाइपरसोनिक मिसाइलों से अमेरिका को परेशानी! - New India News
New India News
देश-विदेश

चीन की हाइपरसोनिक मिसाइलों से अमेरिका को परेशानी!

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉएड ऑस्टिन ने गुरुवार को कहा कि हाइपरसोनिक हथियारों के पीछे चीन की दौड़ से क्षेत्र में तनाव पैदा हो रहा है. उन्होंने कहा कि चीन की तरफ़ से आने वाले किसी भी संभावित ख़तरे से निपटने के लिए अमेरिका तैयार रहेगा.

Newindianews/Delhi दक्षिण कोरिया के साथ सुरक्षा को लेकर होने वाली सालाना चर्चा में हिस्सा लेने के लिए ऑस्टिन सियोल पहुंचे थे. इस दौरान दोनों देशों में दक्षिण कोरिया के दो पड़ोसी मुल्कों चीन और उत्तर कोरिया के कारण पैदा हुई चिंताओं पर चर्चा हुई.

चीन और उत्तर कोरिया दोनों ही अधिक ताक़तवर हथियार बनाने की कोशिश में लगे हैं. उत्तर कोरिया बार-बार मिसाइल टेस्ट करता रहा है. वहीं चीनी सेना ने पिछले कुछ समय में दो बार ऐसे रॉकेट लॉन्च किए हैं जिसने पूरी धरती का चक्कर काटने के बाद अपने टार्गेट को निशाना बनाया. माना जा रहा है कि अमेरिका इस टेस्ट को लेकर परेशान है.

इसी साल जुलाई में चीन ने एक परीक्षण किया था जिसके बारे में जानकारों का कहना था कि ये हाइपरसोनिक मिसाइल का टेस्ट था. हालांकि चीन का कहना था कि ये पुराने अंतरिक्ष यान को फिर से इस्तेमाल करने से जुड़ा टेस्ट था.

Related posts

वार्ड क्रमांक 34 कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी कामरान अंसारी के समर्थन में आये वार्डवासी

newindianews

कांग्रेस के शीर्ष नेता और सांसद राहुल गांधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे और होने वाली बहू को आर्शीवाद दिया

newindianews

सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को लगाई फटकार, कहा- आज जो कुछ देश में हो रहा, उसके लिए वो जिम्मेदार, टीवी पर जाकर माफी मांगे

newindianews

Leave a Comment