New India News
एजुकेशनखेलराजनीति

पार्षद कामरान अंसारी स्कूल प्रशासन के समस्त शिक्षकों के साथ छात्राओ को प्रमाण पत्र पुरस्कार पुरिस्कृत किया

Newindianews/Raipur लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के अंतर्गत पी. जी. उमाठे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला शांति नगर में कबाड़ से जुगाड़ विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता 2021–2022 के माध्यम से छात्राओं द्वारा प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया ,वार्ड पार्षद कामरान अंसारी  सम्मिलित होकर स्कूल प्रशासन के समस्त शिक्षकों के साथ छात्राओ को प्रोत्साहन हेतु प्रमाण पत्र ,एवं पुरस्कार द्वारा पुरिस्कृत किया गया। उक्त प्रतियोगिता तीन स्तरों में कक्षा 1ली से 3री,कक्षा 4थी से 5वी व कक्षा 6वी से 8 वी स्तर के बच्चों के मध्य कराई गई जिसमें रायपुर शहर के 50 संकुलो से 150 बच्चों व 200 शिक्षकों एवम संकुल समन्वयको की सहभागिता रही ,,,प्रतिभागी विद्यार्थियों ने हाइड्रोलिक ब्रिज, शारीरिक क्रिया संरचना, उत्सर्जन तंत्र, अंको का खेल,जादुई प्रश्नावली जैसे विविध एवम नवाचारी शैक्षिक क्रियात्मक एवम स्थिर सृजनात्मक,,कलात्मक एवम रचनात्मक मॉडल का प्रदर्शन किया।

Related posts

तालिबान ने पाकिस्तान को डूरंड लाइन को लेकर दी चुनौती…

newindianews

राजीव भवन में पं. रविशंकर एवं शहीद पं. विद्याचरण शुक्ल जयंती मनायी गयी

newindianews

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एस.एन.जी. महाविद्यालय के दीक्षारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल

newindianews

Leave a Comment