New India News
Otherसमाज-संस्कृति

रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन की “गिफ्ट ऑफ जॉय” पहल के तहत पहला दान वितरण सम्पन्न

New India News/CG रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित सामाजिक पहल “गिफ्ट ऑफ जॉय” के अंतर्गत पहला दान वितरण कार्यक्रम दिनांक 12 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह संस्था एक पंजीकृत सामाजिक संगठन है, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार रचनात्मक प्रयास कर रही है।

संस्था की ओर से रायपुर शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर “गिफ्ट ऑफ जॉय” डोनेशन बॉक्स स्थापित किए गए हैं, जिनमें बच्चों एवं नागरिकों द्वारा स्वेच्छा से खिलौने, पुस्तकें, कला सामग्री और स्टेशनरी जैसी उपयोगी वस्तुएँ दान की जा रही हैं। इन्हीं दान की गई सामग्रियों को शासकीय प्राथमिक शाला, ग्राम छपोरा, विकास खंड धरसीवा, जिला रायपुर में अध्ययनरत छात्राओं को वितरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को न केवल शैक्षणिक व रचनात्मक सामग्री प्रदान की गई, बल्कि उन्हें फाउंडेशन के उद्देश्य और “गिफ्ट ऑफ जॉय” पहल की जानकारी भी दी गई। संस्था का मुख्य लक्ष्य बच्चों का बढ़ता मोबाइल स्क्रीन टाइम कम करना, उनमें सकारात्मक हॉबीज़ विकसित करना तथा ड्राइंग, क्राफ्ट एवं अन्य सृजनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है।

इस सामाजिक कार्यक्रम के सफल आयोजन में शासकीय प्राथमिक शाला, ग्राम छपोरा की प्रधानाध्यापिका श्रीमती कविता बंजारा का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा, जिनके सहयोग से कार्यक्रम गरिमामय एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सका।

रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन ने समाज के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार की सकारात्मक और रचनात्मक पहलों के माध्यम से बच्चों के जीवन में आनंद, आत्मविश्वास और सृजनशीलता का संचार किया जाता रहेगा।

Related posts

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से…

newindianews

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से…

newindianews

हार का डर करवा रहा अमित शाह का दौरा बार-बार रद्द-दीपक बैज

newindianews

Leave a Comment