New India News
देश-विदेश

Tata Car Price: टाटा की कारों के बढ़ गए दाम, यहां जानें क्यों और कितना

Newindianews/Delhi: टाटा मोटर्स ने कच्चे माल की बढ़ती लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए अपने यात्री वाहनों की कीमतों में तत्काल प्रभाव से वृद्धि की है। भारत की प्रमुख ऑटो कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि 0.55 प्रतिशत की भारित औसत वृद्धि शनिवार से सभी श्रेणियों में होगी। यह बढ़ोतरी संस्करणों और मॉडलों के आधार पर अलग-अलग है। बयान में कहा गया कि कंपनी ने बढ़ी हुई उत्पादन लागत के एक महत्वपूर्ण हिस्से को अवशोषित करने के लिए व्यापक उपाय किए हैं। कंपनी ने कहा कि उत्पादन लागत में हुई कुल वृद्धि के प्रभाव की भरपाई के लिए कीमतों में न्यूनतम बढ़ोतरी की जा रही है। टाटा मोटर्स पहले ही इस महीने से अपने ‘वाणिज्यिक वाहनों’ की कीमतों में 1.5 से 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर चुका है।

Related posts

दंतेवाड़ा : बदलता दन्तेवाड़ाः नई तस्वीर : सुगम स्वास्थ्य योजना की पहल रंग लाई

newindianews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्यों से वैट कटौती की अपील के बाद भाजपा नेताओं द्वारा वैट कम किये जाने की मांग जनता से धोखा है-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम

newindianews

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिंहदेव ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्रियों का किया अवलोकन

newindianews

Leave a Comment