Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
बेमेतरा : जिले के प्रभारी मंत्री श्री सिंहदेव द्वारा निर्माण कार्याे के लिए 28 लाख 54 हजार 500 रु मंजूर - New India News
New India News
राजनीति

बेमेतरा : जिले के प्रभारी मंत्री श्री सिंहदेव द्वारा निर्माण कार्याे के लिए 28 लाख 54 हजार 500 रु मंजूर

Newindianews/Bemetra जिले के विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा के अंतर्गत 10 विकास कार्यों के लिए 28 लाख 54 हजार 500 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रभारी मंत्री श्री टीएस सिंहदेव के अनुमोदन पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत उक्त स्वीकृति दी है। जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा बेमेतरा विकासखण्ड बेरला के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिवांर में (प्रकाश हॉटल के पास) सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए एक लाख रु, ग्राम पंचायत सिंगदेही में काली मंदिर के पास सामुदायिक भवन में छत निर्माण के लिए 2 लाख रु., ग्राम पंचायत डंगनिया (ब) में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रु., ग्राम पंचायत सिलघट (प) में सामुदायिक भवन (महामाया मंदिर) के समीप शेड निर्माण के लिए 5 लाख रु., ग्राम पंचायत अकोली के आश्रित ग्राम कोटा में शीतला मंदिर के समीप सामुदायिक भवन का आहता निर्माण के लिए 3 लाख रु., ग्राम पंचायत केशडबरी के आश्रित ग्राम बोतका में (शीतला मदिर के समीप) सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 3 लाख रु., ग्राम पंचायत सिंघौरी में सामुदायिक भवन (दुर्गा मंदिर) का जीर्णोद्धार के लिए एक लाख रु., ग्राम पंचायत ताकम के आश्रित ग्राम पथरपुंजी में शीतला मंदिर के पास सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेरला को बनाया गया है।
इसी प्रकार विधानसभा साजा विकासखण्ड साजा के ग्राम बीजा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 3 लाख 50 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए क्रियान्वयन एजेंसी कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बेमेतरा को बनाया गया है। विधानसभा नवागढ़ विकासखण्ड नवागढ़ के नगर नवागढ़ के सुकुलपारा में रंगमंच निर्माण के लिए 2 लाख 4 हजार 500 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य के लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत नवागढ़ को बनाया गया है।

Related posts

कलेक्टर ने नीति आयोग द्वारा चयनित 34 विद्यार्थियों को भेंट किया टेबलेट

newindianews

भूपेश सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ का बेरोजगार युवा आक्रोशित है : गोमती साय

newindianews

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सुकमा की छात्रा उमेश्वरी को बिठाया अपने पास

newindianews

Leave a Comment