New India News
Otherनवा छत्तीसगढ़राजनीति

राजनांदगांव प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट

प्रयास विद्यालय, नालंदा परिसर समेत विकास कार्यों के लिए जताया आभार

Newindianews/CG मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में राजनांदगांव जिले के नागरिक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता और जनहित के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं को डिजिटल रूप में रूपांतरित कर नागरिकों को सरल, सुलभ और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि 24 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय पंचायत दिवस’ के अवसर पर प्रदेश की चयनित ग्राम पंचायतों में ‘अटल डिजिटल सेवा केंद्र’ शुरू किए गए हैं, जिनसे ग्रामीण स्तर पर बैंकिंग सहित कई डिजिटल सेवाएं सुलभ हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश की अन्य पंचायतों को भी इस सुविधा से जोड़ा जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को प्रयास विद्यालय, नालंदा परिसर सहित जिले में चल रहे अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव जिले में पिछले डेढ़ वर्षों में पेयजल, सड़क और अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि 600 करोड़ रुपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है, जिनसे शहरी एवं ग्रामीण नागरिकों को सीधा लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आश्वस्त किया कि सरकार संतुलित, समावेशी और सतत विकास के लक्ष्य को लेकर प्रदेश को आगे बढ़ा रही है।

Related posts

12 जाति समूहों के लोगो को अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने का स्वागत – कांग्रेस

newindianews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की प्रशंसा

newindianews

सुफियान अंसारी बनाये गए अल्पसंख्यक विभाग गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अध्यक्ष

newindianews

Leave a Comment