New India News
देश-विदेशराजनीति

मुख्यमंत्री के मंशानुरूप अनुकंपा नियुक्ति आवेदनों का त्वरित निराकरण

Newindainews/CG मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों के तहत अनुकंपा नियुक्ति देने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के नेतृत्व में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कटारा ने संवेदनशीलता के साथ दिवंगत स्व. श्री ब्रम्हदेव सिंह की पत्नी श्रीमती रन्ता सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए निष्ठा और लगन के साथ कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी।
विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम कमलपुर निवासी स्व. श्री ब्रम्हदेव सिंह कार्यालय जनपद पंचायत वाड्रफनगर अंतर्गत सचिव के पद पर पदस्थ थे। स्व. श्री ब्रम्हदेव सिंह की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी श्रीमती रन्ता सिंह को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। कलेक्टर श्री कटारा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया, जिससे न केवल दिवंगत कर्मचारी के परिवार को राहत मिली, बल्कि उनका भविष्य भी सुरक्षित हुआ है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा को धन्यवाद दिया।

Related posts

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से…. अंक 66

newindianews

ओवैसी ने कहा, ‘बीजेपी भी नहीं चाहती कि कोई क्षेत्रीय पार्टी हो. उन्हें सिर्फ कांग्रेस पार्टी चाहिए और कांग्रेस भी नहीं चाहती.

newindianews

सुप्रीम कोर्ट से सूर्यकांत तिवारी को अंतरिम जमानत, बहुचर्चित घोटालों के आरोपी को तीन साल बाद मिली राहत

newindianews

Leave a Comment