New India News
Otherदेश-विदेश

लोकसभा के तीसरे चरण में व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर 1 बजे तक बंद

Newindinews/CG भारत में लोकसभा के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ प्रदेश की सात लोकसभा सीटों के लिए 7 मई मतदान होना है और इसको लेकर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने प्रदेश की व्यापारिक प्रतिष्ठान को दोपहर 1 बजे तक बंद करने का निर्णय लिया है।
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर पारवानी ने सभी एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पत्र लिखकर कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जागरूकता के लिए चेम्बर द्वारा चलाए जा रहे महाभियान पहले मतदान फिर दुकान के तहत 7 मई को सभी व्यापारी एसोसिएशन, संगठन इकाईयां और पदाधिकारी सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करे। उन्होंने कहा कि मताधिकार का प्रयोग प्रजातंत्र के लिए अनिवार्य है। पारवानी ने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ की सफलता के लिए मंगलवार को सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर 1 बजे के बाद ही खोले जाए।

Related posts

किसी भी कीमत पर पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे. : भगवंत मान

newindianews

बड़ी खबरः रमेश बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल, विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ राज्यपाल बनाए गए

newindianews

भाजपा के नेता पहले बैठक कर तय करे शराबबंदी या शराब में पिकअप : कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर

newindianews

Leave a Comment