New India News
राजनीति

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए मल्लिकार्जुन खरगे ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र

Newindainews/Delhi मीडिया में खबरों के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी राज्य में अकेले ही चुनाव लड़ेगी. इधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी से राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भाग लेने का आग्रह किया है. यात्रा, जो मणिपुर से शुरू हुई और महाराष्ट्र में समाप्त होगी. वहीं, यह यात्रा बिहार के रास्ते एक बार फिर से कोलकाता (बंगाल) में प्रवेश करेगी.

उन्होंने कहा, “मैं आपसे अनुरोध करते हुए लिख रहा हूं कि आप यात्रा को सुचारू रूप से चलाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित निर्देश जारी करें. मल्लिकार्जुन खरगे का यह पत्र तब सामने आया है, जब इंडिया गठबंधन के अंदर विवाद जारी है. बिहार में नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल (JDU) जल्द ही BJP से हाथ मिला सकती है. JDU आगामी लोकसभा चुनावों में बीजेपी को चुनौती देने के लिए विपक्षी गठबंधन के भीतर सबसे बड़ी पार्टियों में से एक थी.

Related posts

कृषि मंत्री ने ‘‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

newindianews

आदिवासी कला-संस्कृति के प्रदर्शन के साथ ट्रांसजेंन्डर्स का रैम्प वॉक

newindianews

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की सौजन्य मुलाकात

newindianews

Leave a Comment