New India News
देश-विदेश

हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल को छात्राओं ने बताया असुरक्षित, रात में घुसे अज्ञात लोग

Newindainews/CG ANI के खबर के मुताबिक हैदराबाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार रात गर्ल्स हॉस्टल में कथित सुरक्षा उल्लंघन को लेकर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों ने दावा किया कितीन लोग कथित तौर पर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर (पीजी) गर्ल्स हॉस्टल में घुस गए थे. छात्राओं ने दावा किया कि बाहर से आए लोग छात्रावास परिसर में घुस आए और उनमें से एक महिला शौचालय में भी घुस गया था.

घटना की खबर मिलने के बाद शनिवार को छात्राओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. छात्राओं ने कहा कि छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था अच्छी नहीं है. साथ ही उनका कहना है कि गर्ल्स हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं. एक प्रदर्शनकारी छात्र ने एएनआई को बताया कि यह घटना पहली और दूसरी मंजिल पर हुई. छात्रा ने कहा कि हमने तीन लोगों को देखा है. हमलोगों ने एक को पकड़ भी लिया था. अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग हम करते हैं.

https://x.com/ANI/status/1751091349267595448?s=20

छात्राओं ने शिकायत की कि परिसर की दीवारें अच्छी तरह से नहीं बनी हैं और कोई भी दीवार फांदकर छात्रावास परिसर में प्रवेश कर सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय में बिजली व्यवस्था और सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है…

Related posts

छत्तीसगढ़ की झांकी को गणतंत्र दिवस में नही शामिल करना राज्य का अपमान – मोहन मरकाम

newindianews

वैट कटौती पर फैसला अब मुख्यमंत्री करेंगे : मंत्री टीएस सिंहदेव

newindianews

बदलता दंतेवाड़ा कि नई तस्वीर : बाजार में सोमारी ने दिया बच्चे को जन्म

newindianews

Leave a Comment