New India News
समाज-संस्कृति

बंटी होरा ने लिखा रायपुर नगर निगम के कमिश्नर को लेटर कहा 22 जनवरी को वार्ड के सभी मंदिरो का रखे खास ख्याल

Newindianews/CG अयोध्या में राम मंदिर का एक हिस्सा पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है, जिसके बाद अब रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह रखा गया है, जिसमें देश के तमाम बड़े लोग शामिल होंगे. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर अयोध्या में होंगे. इस भव्य समारोह को लेकर कई तरह की तैयारियां हो रही हैं और कुछ राज्यों ने इसके लिए छुट्टी का ऐलान भी कर दिया है. हम आपको बता रहे हैं कि किन राज्यों ने अब तक 22 जनवरी की छुट्टी का ऐलान भी किया है छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी सभी चौक चौराहा भव्य तरीके से सजाया जा रहा है जगह जगह लाइट और भगवा झंडे लगाया जा रहा है पूरा रायपुर शहर राम माय दिखाई दे रहा है मानो के जैसे दिवाली का त्यौहार फिर से आ गया है वही रायपुर नगर निगम भी अपना दाईत्व समझते हुए काम पर लग चूका है इस पर विशेष रूप से कांग्रेसी पार्षद जोन 2 के अध्यक्ष बंटी होरा ने निगम कमिश्नर को पत्र लिखा है

“22 तारीक से पहले सभी वार्डो में सभी मंदिरों की विशेष रूप से सफ़ाई व बिजली व्यवस्था ठीक करने के लिए सभी जोन में निर्देश दीजिए। 22 तारीक को लगभग हर मंदिर में कार्यक्रम है बिजली की व्यवस्था और साफ़ सफ़ाई ठीक हो और जहां जहां भंडारा हो रहा रहा वहाँ डस्टबीन रखा जाए”

रायपुर नगर निगम के सब से फायर ब्रांड पार्षद बंटी होरा ने इशारो में साफ साफ बता दिया की सभी वार्डो के मंदिर के आसपास साफ़ सफाई का विशेष ख्याल रखा जाये जहा प्रसाद वितरित हो वह पानी टैंक की सुविधा होना चाहिए 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रमों की विशेष रूप से ख्याल करने का आग्रह किया जिससे आम जन को कोई असुविधा न हो आपको बता दे हरदीप सिंह होरा (बंटी होरा ) पुरे प्रदेश के कांग्रेस नेताओ में सब से चर्चित चहेरा है वार्ड में उनके कार्य के चर्चे बहुत होते है वार्ड वासी उनकी इस कार्य शैली से बहुत ही खुश है बंटी होरा ने अपने पुरे 4 वर्ष के कार्यकाल में वार्ड में काया पलट करने का कार्य किया है वार्ड वासी उनके इस कार्य से मंत्र मुक्त हो गए है

Related posts

पूर्व पार्षद बंटी होरा ने किया महिलाओं के लिए नि:शुल्क मेहंदी लगाने और उपहार वितरण का आयोजन

newindianews

आदिवासी अपने अधिकारों के लिए जागरूक और संगठित हों : सुश्री उइके

newindianews

महिला बाल विकास मंत्री ने बस्तर में आंगनबाड़ियों का किया औचक निरीक्षण

newindianews

Leave a Comment