New India News
देश-विदेशराजनीति

भाजपा की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में पुनः हिटलर शाही शुरू – कांग्रेस

Newindainews/CG बालको प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के एकतरफा निलंबन के खिलाफ कर्मचारियों के शांतिपूर्ण आंदोलन को लाठी चार्ज करके बलपूर्वक कुचले जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि साय सरकार बनते ही प्रशासन बर्बरता पर उतर आई है। अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलना भारतीय जनता पार्टी की परंपरा बन चुकी है। किसी भी तरह के जायज मांग, सलाह, सुझाव या चर्चा की कोई गुंजाइश भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि बालको प्रशासन कर्मचारियों के वेतन विसंगति और नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को वापस लेने की मांग को तत्काल पूरा करें। 4 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से टूल डाउन करके प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के ऊपर लाठीचार्ज की घटना निंदनीय है। भाजपा की सरकार पूंजीपतियों के दबाव में कर्मचारियों के ऊपर लाठीचार्ज करवा रही है। कर्मचारियों की जायज मांग को कुचल रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा हमेशा से मजदूर विरोधी है। भाजपा की सरकार बनते ही उद्योगों में मजदूरों के साथ अमानवीय व्यवहार शुरू हो गया है। उद्योगपति, सरकार के साथ मिलकर मजदूरों का शोषण करना चाहते है। उद्योगपति एवं भाजपा सरकार की इस घिनौने मनसूबे को पूरा नहीं होने देगी। बालको में आंदोलनरत कर्मचारियों पर हुई पुलिस बर्बरता की न्यायिक जांच किया जाना चाहिये एवं दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिये। बालको प्रशासन कर्मचारियों की मांग पर तत्काल निर्णय करें।

Related posts

लालबहादुर शास्त्री वार्ड 34 में शनिवार को होगा निशुल्क नेत्र जांच शिविर

newindianews

मयंक श्रीवास्तव ने जनसंपर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण किया

newindianews

SPORTS CON Pune 2025 Sparks Game-Changing Dialogue on India’s Sporting Future and Olympic Ambitions

newindianews

Leave a Comment