New India News
Other

रमन राज के 15 साल में चौतरफा लूट मची थी गरीबों का जीना दूभर था – दीपक बैज

Newindainews/CG प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव  के बयान पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब, किसान, महिलाएं, सयान और जवान खुशहाल हैं। भाजपा के शासन काल में हालात बद से बदतर थे। चौतरफा लूटमार मची थी। गरीबों का जीना दूभर था। महिलाओं बेटियों की आबरू सामूहिक रूप से लूटी जाती थी। झलियामारी कांड होते थे। आंखफोड़वा कांड होते थे। गर्भाशय कांड होते थे। नक्सल हिंसा चरम पर थी और निर्दोष आदिवासियों पर जुल्म ढाए जाते थे। उनके घरों की महिलाओं से पुलिस दुष्कर्म करती थी। बदलाव के वादे के साथ सत्ता में आई कांग्रेस ने हालात बदल दिए हैं। अब छत्तीसगढ़ में कानून का राज चल रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा जहां भी सत्ता में होती है, वहां वर्ग संघर्ष कराती है। फूट डालो, राज करो की नीति अंग्रेजों के मुखबिरों के डीएनए में कूट कूट कर भरी हुई है। आज मणिपुर जल रहा है, इनकी वहां की राज्य सरकार और केंद्र सरकार तमाशा देख रही है। महिलाओं से दुष्कर्म हो रहा है। देश की सबसे बड़ी अदालत इन्हें सख्त चेतावनी दे रही है और ये मणिपुर पर बात करने की हिम्मत नहीं कर पा रहे तो खोखली दलीलें दे रहे हैं। सियासी ड्रामा खेलने में तो भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व्यस्त है। मणिपुर में शांति बहाली की जिम्मेदारी पूरी करने की जगह इनके मोदी और शाह घटिया राजनीति कर रहे हैं। भाजपा का नजरिया हमेशा से नकारात्मक ही रहा है। यह नफरत की राजनीति करती है। छत्तीसगढ़ में भी इसके प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव यही कर रहे हैं। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के काम का मुकाबला भाजपा नहीं कर पा रही, इसलिए मोदी तक से झूठ का पहाड़ा पढ़वाया जा रहा है। भाजपा ने 15 साल तक छत्तीसगढ़ की जनता से छल किया। वादाखिलाफी की। 2003 में किये वादे 2018 तक पूरे नहीं  किये। अब  छत्तीसगढ़ में विकास, बेहतर शिक्षा, शांति-व्यवस्था, सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य है तो भाजपा अपने गंदे पैरों को देखकर आंसू बहा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने अपने डेढ़ दशक के पूरे कार्यकाल में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ अन्याय किया। किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं के साथ धोखेबाजी की। जनता को लूटने चिटफंडियों के दलाल बने। जनता के राशन में अरबों रुपये का घोटाला किया। उसकी जांच ईडी से कराने की मांग पर इनको नानी याद आ जाती है। भाजपा अध्यक्ष साव  को याद करना चाहिए कि बेरोजगार युवाओं के साथ भाजपा ने ही मजाक किया। कांग्रेस सरकार तो युवाओं को हर माह 25 सौ रुपये भत्ता दे रही है। सारे फर्जीवाड़े की जननी भाजपा है। जिनके प्रदर्शन को भाजपा ने प्रायोजित किया, वे भाजपा सरकार के समय के फर्जीवाड़े का शिकार हैं। उन्हें अपना प्रदर्शन एकात्म परिसर या कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में करना चाहिए।

Related posts

कार्यों में पारदर्शिता हो, योजनाओं का क्रियान्वयन और कार्यों की मॉनटरिंग बारिकी से करें : श्री भूपेश बघेल

newindianews

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से अंक 69

newindianews

इस्लामी तारीख का एक अज़ीम दिन जो अल्लाह ने अपने महबूब और नेक बंदों को नसीब किया।

newindianews

Leave a Comment