Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से अंक 64 - New India News
New India News
देश-विदेशराजनीति

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से अंक 64

कलिंग रत्न बिस्वा भूषण हरिचंदन बने छत्तीसगढ़ के नये राज्यपाल..

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ सहित 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल व उपराज्यपालों की नियुक्ति की है। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल बनाये गए हैं, जबकि राज्यपाल रही अनुसूइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल पदस्थ किया गया है। हमर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नए राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को अपने ट्विटर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भूपेश बघेल ने कहा है कि मैं छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से हमारे नए संवैधानिक अभिभावक का स्वागत करता हूँ। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल रही अनुसूइया उइके को अपनी नई संवैधानिक जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी है। भूपेश बघेल ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर अनुसूइया जी को मैं अपनी बड़ी बहन मानता हूँ। मुझे इस बात की पीड़ा रहेगी कि भाजपा ने उन्हें उनकी भावनाओं के अनुरूप काम करने नहीं दिया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी नए राज्यपाल को बधाई दी और उनकी नियुक्ति का स्वागत किया। गौरतलब है कि बिस्वा भूषण हरिचंदन ओडिसा के कलिंग रत्न है और पूर्व मंत्री, कुलपति व 5 दफे विधायक रह चुके हैं।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे जस्टिस रमेश सिन्हा….

हमर छत्तीसगढ़ के न्यायधानी स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा होंगे। वर्तमान चीफ जस्टिस अरुण कुमार गोस्वामी मार्च 2023 में रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस रमेश सिन्हा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम के अनुसार, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के साथ ही इलाहाबाद, गुजरात, कोलकाता, मणिपुर और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सीनियर जजों का प्रमोशन करने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है। इन 5 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस या तो सुप्रीम कोर्ट जस्टिस के पद पर पदोन्नत हो रहे हैं या फिर रिटायर होने वाले हैं। यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनाए गए हैं।

विवाद के बाद पति ने तलवार से पत्नी व 3 बेटियों पर किया हमला…

हमर छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई में खुर्सीपार थाना इलाके की लेबर कालोनी में जघन्य वारदात दर्ज की गई है। पारिवारिक विवाद देर रात इतना बढ़ गया कि अमृतदेव राय नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी देवंतीराय और तीन बेटियों पर तलवार व लाठी से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें 3 गंभीर रूप से घायल हुए उन्में से एक बेटी ज्योति राय (18 वर्ष) की मौत हो गई जबकि पत्नी व 2 बेटियां वंदना सिंह (20 वर्ष) व प्रीति राय (17 वर्ष) को गंभीर हालत में सुपेला के अस्पताल में इलाज के लिये भरती कराया गया है। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने हमलावर अमृतदेव राय को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी अमृतदेव राय ने बताया कि पारिवारिक विवाद बढ़ने पर रात 3.30 बजे घर में रखी तलवार व लाठी से पत्नी व 3 बेटियों पर हमला कर दिया। एक बेटी को तो उसने खो दिया जबकि पत्नी व 2 बोटियों की अस्पताल में हालत नाजुक बनी हुई है।

आवाम-ए-हिन्द संस्था ने रिकॉर्ड 1050 दिनों तक निःशुल्क भोजन व फल वितरण किया….

आवाम-ए-हिन्द संस्था ने निःशुल्क पौष्टिक व स्वादिष्ट भोजन वितरण के 1050 दिन से ऊपर पूरे कर सामाजिक सरोकार का गौरवशाली इतिहास का नया अध्याय रच दिया है। हमर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की इस संस्था ने बेसहारों, जरूरतमंदों व गरीब जनता को निःशुल्क पौष्टिक भोजन कराया और फलों का वितरण भी किया है। आवाम-ए-हिन्द का यह सामाजिक सेवा कार्य बिना किसी सरकारी अनुदान के संस्थापक मो० सज्जाद खान एवं सदस्यों द्वारा सेवाभाव से संचालित किया जा रहा है। आवाम-ए-हिन्द संस्था की पृष्ठभूमि में सर्वविदित कर्मठता यही है कि ये संस्था अनाथ, शहर में एकाकी जीवन व्यतीत करने वाले, लाचार, बेसहारा तथा शासकीय डी.के.एस. अस्पताल में दूरदराज से आये सैकड़ों मरीजों के परिजनों को नि:शुल्क भरपेट भोजन व फलों को देकर सहायता का पुण्य लाभ ले रहे हैं। सज्जाद खान ने संस्था का मूलमंत्र बताया कि “कोई भूखा न सोए”। इस सेवाभाव काम में सैयद जाकिर हुसैन, राजेंद्र शर्मा, महावीर जैन, अनिल शर्मा, प्रीति जैन, जुबेर खान, योगश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, वसीम, राजकुमार साहू जैसे सदस्यों का परिश्रम व लगन समाहित है।

 

शराब तस्करी करते 5 आरोपियों से 90 पेटी अवैध गोवा शराब जब्त…..

हमर छत्तीसगढ़ के सिमगा में पुलिस व सायबर सेल ने नाकाबंदी कर बिलासपुर से पिकअप वैन में 90 पेटी अवैध गोवा शराब की बरामदगी की है। करीब 5 लाख कीमत की अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने भिलाई व बलौदाबाजार के कोचियों को देने और अधिक कीमत पर बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा के निर्देशन में पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है और 5 तस्करों के मुख्य सप्लायर राजेश साहू (भिलाई) को दबोचा है। इनके पास से कार व पिकअप वैन तथा 23 हजार 820 रुपए नगद, 7 मोबाइल भी जब्त किया है। इस पर थाना निरीक्षक रौशन राजपूत ने बताया कि ये अनूपपुर (मप्र) से अवैध शराब ला रहे थे। इन सभी पर थाना सिमगा में धारा 342 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर मामला अदालत ले जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

पूर्व मंत्री के रिश्तेदार के घर करोड़ो की चोरी कर गोवा में अय्याथी, गैंग पकड़ाया….

हमर छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में रायपुर के भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार पंकज राठी के दुर्ग निवास से करोड़ों की चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंग लीडर सहित 4 आरोपियों को गोवा में अय्याथी करते पकड़ा और उनके पास से 3 करोड़ के कीमती सामान व नगदी बरामदगी कर ली गई है।पंकज राठी के निवास से एक करोड़ से अधिक की चोरी हुई थी। पंकज राठी एक सिविल कांट्रेक्टर व पूर्व मंत्री के रिश्तेदार हैं।शादी से वापस आने पर उन्हें घर का ताला टूटा मिला था जहां से 3 किलो सोना, 18 किलो चांदी के गहने और 10 लाख रुपए की नकदी चोरी की रिपोर्ट कराई गई। दुर्ग पुलिस के कप्तान डॉ अभिषेक पल्लव ने चोरी की बड़ी घटना को गंभीरता से लिया और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया। क्राइम टीम ने हर कड़ी को जोड़ते हुए 4 आरोपियों को गोवा में अय्याशी करते पकड़ा, जो चोरी के 10 लाख रुपए के दम पर गुलछर्रे उड़ा रहे थे। पुलिस को इनके पास से 3 किलो सोना 18 किलो चांदी के साथ 6 लाख नकदी मिली। इस चोरी का गैंग लीडर शातिर अपराधी निकला जो 12 साल जेल काटकर निकला था और नागपुर से दुर्ग आकर चोरियों में लिप्त था। उसके खिलाफ़ नागपुर में 41 मामले अनेक धाराओं में दर्ज है। उसने गैंग बनाया और लगातार चोरियों में लिप्त था। उस ने करोड़ों की चोरियों कर हाथ साफ किया। इनसे अभी भी पूछताछ जारी है और कई बड़ी चोरियों का खुलासा होने की पूरी संभावना है।

देश के मशहूर शायर ज़फ़र गोरखपुरी फरमाते हैं,,,

देखें करीब से भी तो अच्छा दिखाई दे,,,

इक आदमी तो शहर में ऐसा दिखाई दे”

 

Related posts

पत्रकारिता को किया कलंकित : मिर्ज़ा शौकत बैग पर गंभीर आरोप, विधवा बहन को किया अपमानित, डिप्रेशन में गई महिला

newindianews

जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर हिमांशु भारतीय के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

newindianews

मेडिकल के सभी पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग के लिए 3 माह में चिप्स तैयार करेगा सॉफ्टवेयर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ हुआ है एम.ओ.यू.

newindianews

Leave a Comment