New India News
Otherदेश-विदेशराजनीति

राजधानी रायपुर के मल्टीप्लैक्स थेयटर पर SRK यूनिवर्स फैंस क्लब के मेम्बर ने मनाया जश्न

 

Newindianews/Raipur बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म ‘पठान‘ के साथ 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फैंस इस फिल्म के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं, क्योंकि किंग खान इस फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान सोल्जर के रोल में हैं। सुबह से ही सिनेमाघरों के बाहर भीड़ जुट गई। कई शहरों में फैंस अपने फेवरेट सितारों के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। कोई घंटों उनके घर के बाहर एक झलक के इंतजार में खड़ा रहता है। तो वहीं कोई फैन अपने शरीर पर फैन के नाम का या उनकी फोटो का टैटू बनवा लेता है। अब एक फैन ने तो शाहरुख खान की फिल्म देखने के लिए पूरा का पूरा थिएटर ही बुक कर लिया है। शाहरुख खान का यह फैन मुंबई में रहता है और उसने मुंबई का गैटी गैलेक्सी थिएटर सुबह 9 बजे के लिए बुक कर लिया।
ऐसे ही रायपुर के थेयटर पर SRK यूनिवर्स फैंस क्लब के मेम्बर भी राजधानी रायपुर में फिल्म प्रमोशन करते दिखाई दिए फिल्म रिलीज़ होने पर उन्होंने थिएटर में केक कंटटिंग कर जश्न भी मनाया रायपुर राजधानी में पठान फ्लिम क्रेज भरी उफान पर दिखाई दिया SRK यूनिवर्स के मेम्बर फ्लिम के प्रमोशन में लगातार अपनी भागीदारी दिखा रहे थे शाहरुख़ खान की फैंस फॉलोविंग रायपुर के यंगस्टर्स भी पीछे नहीं दिखाई दिए उन्होंने दिखा दिया की पॉजिटिव लोगो की तरह वो भी जिन्दा है…..

Related posts

कृषि मंत्री ने ‘‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

newindianews

रायपुर : मंत्रिपरिषद की बैठक : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

newindianews

नन्ही सृष्टि को गोद में उठाकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रचा अपनत्व और स्नेह का अविस्मरणीय पल

newindianews

Leave a Comment