New India News
Otherदेश-विदेश

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

Newindianews/Raipur मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में महाधिवक्ता श्री सतीश चंद्र वर्मा के नेतृत्व में आए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की ।मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने नववर्ष 2023 की बधाई देते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ का वर्ष 2023 का कैलेंडर भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं के हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को नववर्ष की बधाई देते हुए नवीन वर्ष में  न्यायालयीन दायित्वों के कुशलता पूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री रजनीश बघेल, श्री अब्दुल वहाब, श्री अरविंद दुबे, सुश्री दीपाली पांडेय, श्री शशांक ठाकुर, श्री नितांश जयसवाल, श्री मनोज वर्मा सहित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अनेक सदस्यगण उपस्थित थे।

Related posts

थाना प्रभारी कलीम खान ने गणेश प्रतिमा की आरती उतार कर आपसी भाईचारा और सद्भावना का दिया संदेश

newindianews

Bigg Boss 19: पहले ही दिन अंडे को लेकर हुआ बवाल, बशीर अली और कुनिका सदानंद में भिड़ंत

newindianews

बाबा गुरू घासीदास के विचारों एवं सिद्धांतों को करें आत्मसात्: गुरू रूद्रकुमार

newindianews

Leave a Comment